{"_id":"681a082f5a1def7b3c0ba165","slug":"jaipur-sirens-to-sound-at-8-locations-for-mock-drill-blackout-ordered-violators-to-face-action-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: मॉक ड्रिल के लिए शहर में 8 जगहों पर बजेंगे सायरन, ब्लैक आउट के निर्देश, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: मॉक ड्रिल के लिए शहर में 8 जगहों पर बजेंगे सायरन, ब्लैक आउट के निर्देश, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
Tue, 06 May 2025 06:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 06 May 2025 06:31 PM IST
सार
गृह मंत्रालय के निर्देश पर प्रदेश के 28 शहरों में मॉक ड्रिल की जाने वाली है। इसके लिए जयपुर में 8 स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे। मॉक ड्रिल के दौरान पूरे शहर में ब्लैक आउट किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर में मॉक ड्रिल के तहत 8 प्रमुख स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे, साथ ही नागरिकों को यह बताया जाएगा कि सायरन सुनने के बाद उन्हें क्या करना है और कैसे खुद को सुरक्षित रखना है। मॉक ड्रिल के दौरान पूरे शहर में ब्लैक आउट किया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार की रोशनी जलाना सख्त वर्जित रहेगा। इसमें घरों में लगे इन्वर्टर, मोबाइल की फ्लैश लाइट और मोमबत्ती आदि भी शामिल हैं। जो भी व्यक्ति इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आमजन से अपील की गई है कि मॉक ड्रिल के दौरान यदि कोई व्यक्ति घर से बाहर है तो वह अपने वाहन की लाइट भी बंद रखे। शहर में जिन स्थानों पर सायरन बजाया जाएगा उनमें राजभवन, डीएसओ ऑफिस, कलेक्टरेट, शासन सचिवालय, बीएसएनएल ऑफिस (एम.आई. रोड), गवर्नमेंट हॉस्टल, चांदपोल, शास्त्री नगर, चौगान स्टेडियम और सांगानेरी गेट शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: बॉर्डर जिलों बाड़मेर, जैसलमेर और गंगानगर सहित यहां होगी मॉक ड्रिल, 27 शहरों के नाम शामिल
इन सभी स्थानों पर सरकार द्वारा ऐसे विशेष सायरन लगाए गए हैं, जो युद्ध की स्थिति में आमजन को सतर्क करने का कार्य करेंगे। इन सायरनों की 7 अलग-अलग ध्वनियां होती हैं, जिनका अर्थ भिन्न-भिन्न प्रकार के खतरे और उनके प्रति बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित होता है।
जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने बताया कि कल मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में निरंतर बैठक दौर जारी है, सभी नागरिकों से आह्वान किया गया है कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह इसमें सहयोग करें। जिला कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए लोगों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिला प्रशासन इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगा, जिससे लोगों को पता लग सके कि उन्हें किस स्थिति में, क्या करना है।