फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Woman Constable from Jaipur Rural Arrested in SI Recruitment Exam Paper Leak Case, 122 Held So Far

Jaipur: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में जयपुर ग्रामीण में तैनात महिला कांस्टेबल गिरफ्तार, अब तक 122 हिरासत में

Fri, 22 Aug 2025 09:00 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 22 Aug 2025 09:00 AM IST
सार

एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और महिला कांस्टेबल को हिरासत में लिया है। महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर 14 लाख रुपये में परीक्षा का पेपर खरीदकर एग्जाम दिया था लेकिन साक्षात्कार में सफल नहीं हो पाई थी।
 

विज्ञापन
Jaipur: Woman Constable from Jaipur Rural Arrested in SI Recruitment Exam Paper Leak Case, 122 Held So Far
गिरफ्तार महिला कांस्टेबल

विस्तार

एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी ने जयपुर ग्रामीण में तैनात महिला कांस्टेबल राधिका सिंह को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी वी.के. सिंह ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि राधिका सिंह ने अपनी बहन रेनु कुमारी के साथ मिलकर आरोपी पुरुषोत्तम दाधीच से 14 लाख रुपये में सौदा करके परीक्षा से पूर्व लीक प्रश्नपत्र और उत्तर हासिल किए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: मिर्च पाउडर फेंका लाठियां भी बरसाईं गई, प्रतापगढ़ में हिंसक झड़प के बाद पुलिस पर हमला; 9 गिरफ्तार
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राधिका सिंह ने इन प्रश्नों को पढ़कर परीक्षा दी, जिसमें उसने 317.24 अंक प्राप्त किए लेकिन साक्षात्कार में सफल नहीं हो सकी। यही नहीं आरोपी राधिका ने 15 सितंबर 2021 को पुरुषोत्तम दाधीच के साथ मिलकर एक अन्य अभ्यर्थी प्रवीण कुमार खराड़ी को भी जयपुर स्थित परीक्षा केंद्र के पास लीक प्रश्नोत्तर पढ़ाए, जिससे उसका अवैध चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राधिका की बहन रेनु कुमारी और पुरुषोत्तम दाधीच को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक इस प्रकरण में 54 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सहित कुल 122 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसओजी का कहना है कि राधिका सिंह की गिरफ्तारी से पेपर लीक नेटवर्क की गुत्थियां और खुलने की उम्मीद है, मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed