{"_id":"68050da9de7bb3d7bd008f1c","slug":"jaipur-physically-abuse-with-minor-boy-in-hotel-after-giving-alcohol-woman-sentenced-to-20-years-imprisonment-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: नाबालिग लड़के को शराब पिलाकर होटल में यौन शोषण करने का मामला; POCSO कोर्ट से महिला को 20 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: नाबालिग लड़के को शराब पिलाकर होटल में यौन शोषण करने का मामला; POCSO कोर्ट से महिला को 20 साल की कैद
Sun, 20 Apr 2025 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 20 Apr 2025 08:37 PM IST
सार
Jaipur News: जयपुर के होटल में नाबालिग लड़के को शराब पिलाकर यौन शोषण करने के मामले में POCSO कोर्ट ने आरोपी महिला पर दोष साबित होने पर उसे 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर जुर्माना भी लगाया है। पढ़ें पूरा मामला...।
विज्ञापन
आरोप साबित होने पर महिला को उम्रकैद
- फोटो : AI Image- Freepik
विस्तार
जयपुर की एक पॉक्सो अदालत ने 30 वर्षीय महिला को 2023 में एक लड़के का अपहरण कर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 20 साल के कारावास की सजा सुनाई। पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश सलीम बदर ने लालीबाई को अपराध का दोषी ठहराया और उस पर 45,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Kota News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, ढोल भी बजाया
विज्ञापन
लोक अभियोजक मुकेश जोशी ने बताया कि सात नवंबर 2023 को बूंदी में किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर लालीबाई के खिलाफ नाबालिग का अपहरण कर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पीड़ित की मां ने आरोप लगाया था कि लालीबाई उसके बेटे, जो उस समय 16 साल का था, को बहला-फुसलाकर जयपुर ले गई, जहां वे एक होटल के कमरे में रुके थे।
विज्ञापन
जोशी ने बताया कि आरोप है कि महिला ने लड़के को शराब पिलाई और छह से सात दिनों तक उसका यौन शोषण किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में वह जमानत पर बाहर आ गई। सरकारी वकील ने बताया कि सुनवाई के बाद पॉक्सो कोर्ट ने महिला को दोषी पाया और उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें- Sirohi News: पिकअप में बने बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही महंगे ब्रांड की शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन