फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Expensive brand liquor being smuggled in a box made in a pickup seized, accused arrested

Sirohi News: पिकअप में बने बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही महंगे ब्रांड की शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 07:50 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 07:50 PM IST
सार

Sirohi News: सिरोही में पुलिस ने पिकअप गाड़ी में बनाए गए बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही महंगे ब्रांड की शराब जब्त की है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जो गुजरात का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Sirohi News: Expensive brand liquor being smuggled in a box made in a pickup seized, accused arrested
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी भाविन कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में पुलिस ने पिकअप में ड्राइवर सीट के नीचे बनाए गए बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही महंगे ब्रांड की शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आबूरोड में सामान छोड़ने आया था। वापसी में लौटते समय शराब ले जा रहा था। लेकिन इससे पहले कि वह गुजरात सीमा में प्रवेश कर पाता, पुलिस ने मावल चौकी पर उसे पकड़ लिया। जब्त की गई शराब की कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kota News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, ढोल भी बजाया
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में मेहसाणा गुजरात निवासी भाविन कुमार पुत्र गदाभाई पटेल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भाविन कुमार आबूरोड में सामान छोड़ने आया था और वापस गुजरात जा रहा था। उस दौरान वह राजस्थान निर्मित महंगे ब्रांड की शराब ले जा रहा था। पकड़ी गई शराब ड्राइवर सीट के नीचे बनाए गए बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही थी। सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पिकअप की तलाशी ली गई तो शराब पाई गई। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर ली। साथ ही पुलिस ने आरोपी द्वारा शराब कहां से ली गई थी और उसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Alwar News: अलवर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप
 
पुलिस के अनुसार, गुजरात में शराब बैन है। ऐसे में इसकी खासी मांग रहती है। लोग शराब के लिए मुंह मांगा दाम चुकाते हैं। ऐसे में शराब तस्करी करने वाले लोग पुलिस से बचने के लिए रोजाना नए तरीके अपना रहे हैं। शनिवार को ट्रेवल्स बस में शराब तस्करी कर रही आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। इसमें यह भी सामने आया कि ये महिलाएं रात को अहमदाबाद से आबूरोड आती थीं और सवेरे आसपास में संचालित शराब की दुकानों से शराब खरीदकर ले जाती थीं। वहां पर उनको मोटा मुनाफा मिल जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed