Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Pacemaker implanted in 17-hour-old newborn; doctors give a new lease on life to the 1.5 kg infant

जयपुर: 17 घंटे के नवजात के पेट में लगाया पेसमेकर, 1.5 किलो के बच्चे को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

Thu, 19 Nov 2026 06:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Nov 2026 06:23 PM IST
सार

जयपुर में डॉक्टरों ने 1.5 किलो वजन वाले 17 घंटे के नवजात शिशु के पेट में पेसमेकर प्रत्यारोपित कर उसकी जान बचाई। बच्चे की गंभीर हृदय बीमारी का पता गर्भ में ही चल गया था। सर्जरी के बाद उसकी सेहत में सुधार हुआ।

 

विज्ञापन
Jaipur: Pacemaker implanted in 17-hour-old newborn; doctors give a new lease on life to the 1.5 kg infant
सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

जयपुर शहर के एक अस्पताल के डॉक्टरों ने 1.5 किलोग्राम वजन वाले 17 घंटे के नवजात शिशु के पेट में पेसमेकर प्रत्यारोपित कर उसे नया जीवन प्रदान किया है। जन्म के समय बच्चे के दिल की धड़कन 30 से 40 प्रति मिनट तक गिर गई थी, जिससे उसके जीवन पर गंभीर संकट मंडरा रहा था। डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर नवजात को खतरे से बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


गर्भ में हुई बीमारी की पहचान
वरिष्ठ बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा भट्ट ने प्रसव पूर्व फीटल इकोकार्डियोग्राफी जांच की थी। इस दौरान पता चला कि गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन नियंत्रित करने वाली प्राकृतिक विद्युत प्रणाली का उचित विकास नहीं हुआ था। गर्भावस्था के दौरान दवाइयों तथा टीकों के माध्यम से धड़कन बढ़ाने के तमाम प्रयास विफल रहे। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने विशेष चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन


पेट में जगह बनाकर लगाया पेसमेकर
महात्मा गांधी अस्पताल के डॉ. सुनील कौशल के अनुसार बच्चे का वजन अत्यंत कम होने के कारण उसकी रक्त वाहिकाएं बेहद छोटी और नाजुक थीं। ऐसे में पारंपरिक तरीके से पेसमेकर लगाना बेहद कठिन था। डॉक्टरों की टीम ने शल्य क्रिया के माध्यम से नवजात के पेट में पेसमेकर और उससे जुड़ी तारों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष जगह बनाई। तत्पश्चात पेसमेकर को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत भी सुधरी, वजन भी बढ़ा
सर्जरी के बाद शिशु की हृदय गति और श्वसन प्रक्रिया में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। अस्पताल में गहन देखभाल के दौरान नवजात के वजन में लगभग 700 ग्राम की वृद्धि हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि जन्मजात हृदय रोगों का समय पर निदान होने से नवजातों की जान बचाना संभव हो जाता है। आधुनिक तकनीकों की मदद से अब बिना ओपन हार्ट सर्जरी के भी जटिल हृदय रोगों का सफल इलाज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed