{"_id":"64d10ccff26cb96ed00f2aaa","slug":"jaipur-one-day-police-remand-to-suspended-mayor-s-husband-sushil-gurjar-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: निलंबित मेयर के पति सुशील गुर्जर को एक दिन का पुलिस रिमांड, दो दलालों को 15 दिन की कस्टडी में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: निलंबित मेयर के पति सुशील गुर्जर को एक दिन का पुलिस रिमांड, दो दलालों को 15 दिन की कस्टडी में भेजा
Mon, 07 Aug 2023 08:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 07 Aug 2023 08:55 PM IST
सार
एसीबी कोर्ट से जयपुर नगर निगम हेरिटेज निलंबित मेयर के पति सुशील गुर्जर को एक दिन का पुलिस रिमांड पर गिरफ्तार दो दलालों को 15 दिन की ज़्यूडीशियल कस्टडी में भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एसीबी मुख्यालय पर एसयू-1 यूनिट ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज की निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर और प्राइवेट दलालों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने आरोपी सुशील गुर्जर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया और दो आरोपी दलालों-नारायण सिंह और अनिल दुबे को 15 दिन की ज़्यूडीशियल कस्टडी में जेल भेजा है।
विज्ञापन
पट्टा जारी करने की एवज में दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने के केस में एसीबी ने निलंबित मेयर के पति सहित तीनों आरोपियों को जयपुर महानगर की एसीबी मामलों की कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
एसीबी उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र नैन ने आरोपी सुशील गुर्जर की इत्तिला से उसके ऑफिस में कम्प्यूटर की बरामदगी की है। उसके संबंध में और नोटशीटों को स्टोर कर रखने के संबंध में गहरी पूछताछ कर केस में एसीबी आगे का इन्वेस्टिगेशन कर रही है।
विज्ञापन
ACB के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी की अपील
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94135–02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।