{"_id":"660656eca7d03d6caf0463b3","slug":"jaipur-news-woman-absconding-in-ganja-smuggling-is-in-police-custody-woman-was-absconding-for-last-one-year-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: गांजे की तस्करी में फरार इनामी महिला पुलिस हिरासत में, पिछले एक साल से फरार थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: गांजे की तस्करी में फरार इनामी महिला पुलिस हिरासत में, पिछले एक साल से फरार थी महिला
Fri, 29 Mar 2024 11:21 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:21 AM IST
सार
अवैध रूप से गांजे की तस्करी के आरोप में एक साल से फरार चल रही पांच हजार की इनामी महिला को जयपुर की मुहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुहाना थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर की मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी करने के आरोप में फरार पांच हजार रुपये की इनामी महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह महिला 46 किलो अवैध गांजा तस्करी के मामले में पिछले एक साल से फरार चल रही थी।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त, दक्षिण जयपुर दिगंत आनंद ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी में फरार पांच हजार की इनामी महिला तस्कर मटरू उर्फ गीता सांसी निवासी मुहाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से पिछले साल मुहाना में 46 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था, इसके बाद से यह फरार चल रही थी।
विज्ञापन