{"_id":"65f5aca14b9818cc570b261e","slug":"jaipur-news-umedaram-beniwal-and-jassaram-chaudhary-join-congress-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: उम्मेदाराम बेनीवाल और जस्साराम चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल; गोविन्द सिंह डोटासरा ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: उम्मेदाराम बेनीवाल और जस्साराम चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल; गोविन्द सिंह डोटासरा ने किया स्वागत
Sat, 16 Mar 2024 07:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:59 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक हरीश चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हेमाराम चौधरी ने उम्मेदाराम बेनीवाल एवं जस्साराम चौधरी को कांग्रेस का दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का स्वागत करते गोविन्द सिंह डोटासरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर पर शनिवार को बाड़मेर के बायतू से विधानसभा चुनाव में आरएलपी के प्रत्याशी रहे तथा बाड़मेर जिला परिषद् के सदस्य उम्मेदाराम बेनीवाल और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी नागौर निवासी जस्साराम चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक हरीश चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हेमाराम चौधरी ने उम्मेदाराम बेनीवाल एवं जस्साराम चौधरी को कांग्रेस का दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने उपस्थित कांग्रेसजनों एवं मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजस्थान एवं कांग्रेस आलाकमान ने बायतू से दो बार आरएलपी के प्रत्याशी रहे उम्मेदाराम बेनीवाल तथा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जस्साराम चौधरी को शामिल करने के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उम्मेदाराम बेनीवाल बाड़मेर में वर्तमान में जिला परिषद् सदस्य हैं तथा बहुत ही मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था एवं चुनाव परिणाम काफी टक्कर का था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश में आज किसानों के हितों के विपरीत केंद्र सरकार काम कर रही है तथा केंद्र की नीतियों के साथ जो इत्तेफाक नहीं रखते हैं, उससे आहत व्यक्ति लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजनों ने एक राय से बाड़मेर के लोकप्रिय नेता उम्मेदाराम बेनीवाल को कांग्रेस में शामिल करना स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं कांग्रेस द्वारा किये गये कार्यों से प्रभावित होकर उम्मेदाराम बेनीवाल एवं नागौर के समाजसेवी व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जस्साराम चौधरी जो कि लगातार समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं अन्य सामाजिक कार्य कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये हैं, इनके शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उम्मेदाराम बेनीवाल एवं जस्साराम चौधरी ने पार्टी में विश्वास जताया है तथा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।