फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Two ministers of the government face to face over transfer-posting in departments

Jaipur News: महकमों में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर गृह क्लेश, सरकार के दो मंत्री आमने-सामने

Thu, 27 Jun 2024 09:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 27 Jun 2024 09:36 AM IST
सार

मौजूदा सरकार में महकमे के दो टुकड़े कर दोनों के अलग-अलग मंत्री बना दिए गए हैं। अब ताबादलों को लेकर दो मंत्री आमने-सामने खड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: Two ministers of the government face to face over transfer-posting in departments
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और मंत्री मदन दिलावार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की भजनलाल सरकार में अब ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर गृह कलेश छिड़ता नजर आ रहा है। ताबादलों को लेकर कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आमने-सामने हैं। कृषि विभाग ने अभियंताओं को जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में ट्रांसफर पोस्टिंग दे दी। पंचायती राज विभाग ने बुधवार को एक आदेश जारी कर इन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव कार्यमुक्त कर मूल विभाग में लौटने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पोर्टफोलियो बंटवारे से असंतुष्ट मंत्रियों के बीच अब विभाग में तबादलों पर जंग शुरू हो गई है। कृषि विभाग की ओर से अपने इंजीनियरों का जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके लिए पंचायती राज विभाग से अनुमति या सहमति भी नहीं ली गई। सरकार में पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर हैं।
विज्ञापन


ये है विवाद
दरअसल पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधीन आती हैं, लेकिन मौजूदा सरकार में इस महकमे के दो टुकड़े कर दोनों के अलग-अलग मंत्री बना दिए गए हैं। इसके चलते ये विवाद खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के सचिव रवि जैन की ओर से सभी जिला परिषदों को पत्र लिखकर चेताया गया है कि कृषि विभाग या कृषि आयुक्तालय की ओर से ट्रांसफर किए गए अभियंताओं को पंचायती राज संस्थाओं में कार्यग्रहण नहीं करवाया जाए। यदि किसी को कार्यग्रहण करवाया जा चुका है तो उसे तत्काल प्रभाव से पैतृक विभाग में कार्यमुक्त कर भेजा जाए। ऐसा नहीं करने वाली जिला परिषदों पर कार्रवई की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed