फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: The noise of fours and sixes will not resonate in Jaipur, BCCI postponed upcoming IPL matches

Jaipur News: जयपुर में नहीं गूंजेगा चौकों-छक्कों का शोर, बीसीसीआई ने आईपीएल के आगामी मैच स्थगित किए

Fri, 09 May 2025 03:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 09 May 2025 03:35 PM IST
सार

बीसीसीआई ने देश के वर्तमान हालातों को देखते हुए आईपीएल का आयोजन स्थगित कर दिया है, जिसके चलते आगामी 16 मई को जयपुर में होने वाला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला टल गया है।

विज्ञापन
Jaipur News: The noise of fours and sixes will not resonate in Jaipur, BCCI postponed upcoming IPL matches
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर आईपीएल पर भी देखने को मिल रहा है। बीसीसीआई ने वर्तमान हालात को देखते हुए आईपीएल के आयोजन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसके चलते जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 16 मई को होने वाला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला अब नहीं होगा। मैच के लिए नई तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच चल रहे मैच के दौरान अचानक फ्लड लाइट बंद कर दी गई थी और स्टेडियम खाली करवाया गया। इस अप्रत्याशित घटना के चलते मैच को रद्द करना पड़ा, जिससे बड़ी संख्या में दर्शकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना ने जानकारी दी है कि भारत-पाक विवाद के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। इसके तहत राजस्थान रॉयल्स के आगामी दो मैच भी रद्द कर दिए गए हैं। खन्ना ने कहा कि भविष्य में मुकाबले कब और कैसे होंगे, इसका फैसला अब बीसीसीआई के निर्देश पर ही होगा और फ्रेंचाइजी इसके अनुसार आगे की रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में अब तक हो चुके हैं चार मुकाबले

सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है, जहां इस सीजन कुल पांच मैच खेले जाने थे। इनमें से चार मुकाबले हो चुके हैं। इनमें राजस्थान को सिर्फ गुजरात के खिलाफ जीत मिली थी। अब 16 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला आखिरी घरेलू मुकाबला था, जिसके 60 प्रतिशत से ज्यादा टिकट बिक चुके थे।


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: दिल्ली दौरा रद्द कर वापस लौटे शिव विधायक, कहा- हम सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ खड़े हैं

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिनमें केवल तीन में जीत हासिल की है। छह अंकों के साथ वह पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। बहरहाल सभी की नजरें बीसीसीआई के अगले फैसले पर टिकी हैं कि आईपीएल के शेष मुकाबले दोबारा कब कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed