फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: The figure of seizure during the code of conduct is 784 crores, maximum seizure was from Churu

Jaipur News: आचार संहिता के दौरान जब्ती का आंकड़ा 784 करोड़, सबसे ज्यादा 37 करोड़ की जब्ती चूरू से

Sun, 21 Apr 2024 09:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 09:39 AM IST
सार

लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रदेश की अलग-अलग निगरानी एजेंसियों ने अब तक करीब 784 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब समेत नशीली दवाओं और नकद राशि की जब्ती की है। सबसे ज्यादा 37 करोड़ की जब्ती अकेले चूरू में हुई है।

विज्ञापन
Jaipur News: The figure of seizure during the code of conduct is 784 crores, maximum seizure was from Churu
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद से की जा रही निगरानी के तहत 16 मार्च 20 अप्रैल के बीच प्रदेश में अलग-अलग निगरानी एवं सतर्कता एजेंसियों ने करीब 784 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की अवैध शराब, नशीली दवाएं और नकद राशि जब्त की है। चुनावों को धन-बल, नशे तथा मुफ्त वस्तुओं के प्रलोभन से दूर रखने के उद्देश्य से अवैध वस्तुओं के परिवहन और भंडारण पर यह धरपकड़ की जा रही है। इस अवधि में सर्वाधिक 37 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती अकेले चूरू जिले में हुई है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 784.73 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध नकद राशि, नशीली दवाएं (ड्रग्स), शराब, कीमती धातुएं तथा मुफ्त वितरण की जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) आदि की जब्ती की गई है। इस अवधि में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 7 जिलों में 30 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुएं पकड़ी हैं। अब तक सर्वाधिक जब्तियां चूरू जिले में हुई हैं, जिनमें 37.06 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुएं शामिल हैं।
विज्ञापन


गुप्ता के अनुसार 16 मार्च से 20 अप्रैल तक पाली, डूंगरपुर, दौसा, उदयपुर, झुंझुनू और गंगानगर जिलों में विभिन्न स्थानों से क्रमश: 36.48 करोड़, 36.35 करोड़, 34.03 करोड़, 33.41 करोड़, 30.17 करोड़ और 30.02 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध वस्तुएं या नकद राशि जब्त हुई है। इसी क्रम में भीलवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, अलवर, बांसवाड़ा, नागौर, हनुमानगढ़, टोंक, प्रतापगढ़ और राजसमंद जिलों में भी 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुएं जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई सामग्री में 38.23 करोड़ रुपये की अवैध नकद राशि के साथ ही 83.37 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नशीली दवाएं और 37.73 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब शामिल है। साथ ही लगभग 42.82 करोड़ रुपये मूल्य की सोना-चांदी आदि कीमती धातुएं, लगभग 582 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य सामग्री तथा 74 लाख रुपये से अधिक कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं (फ्रीबीज) भी जब्त की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed