{"_id":"6639d6c294cddb9859041347","slug":"jaipur-news-the-family-remained-in-terror-for-an-hour-leopard-came-out-of-the-forest-and-entered-the-house-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: एक घंटे तक दहशत के साए में परिवार, झालाना के जंगल से निकलकर घर में जा घुसा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: एक घंटे तक दहशत के साए में परिवार, झालाना के जंगल से निकलकर घर में जा घुसा तेंदुआ
Tue, 07 May 2024 12:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 12:52 PM IST
सार
शहर के मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में झालाना के जंगल से निकलकर घर में पहुंचे एक तेंदुए को वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइज कर लिया है। अब तेंदुए को दोबारा वन क्षेत्र में छोड़े जाने की कवायद जारी है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम और परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में गार्ड पर हमला करने के बाद एक घर में घुसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइज कर लिया गया है। करीब एक घंटे तक पूरा परिवार तेंदुए के साथ घर में ही कैद रहा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए शूट किया परंतु शॉट मिस हो जाने के कारण तेंदुए ने एक मजदूर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले पास में ही एक फैक्ट्री के गार्ड पर हमला करके तेंदुआ एक घर में घुस गया था। परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए तीन शॉट लगाए गए थे लेकिन एक शॉट मिस होन के कारण उसने एक मजदूर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज सुबह करीब आठ बजे सबसे पहले तेंदुए का मूवमेंट देखा गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मालवीय नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया। तेंदुआ बिड़ला कॉलेज के ग्राउंड और फैक्ट्री के आसपास बताया जा रहा था इसलिए आसपास काम करने वाले लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सभी को घर में ही रहने के लिए कहा गया था। ट्रैंकुलाइज करने के बाद अब उसे वापस वन क्षेत्र में छोड़ने की कवायद की जा रही है।