फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Rising Bollywood Star from Jaipur Passes Away, Former CM Ashok Gehlot Pays Tribute

Jaipur News: जयपुर की गलियों से निकला बॉलीवुड का चमकता सितारा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 21 Oct 2025 02:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 02:37 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता असरानी का कल मुंबई में निधन हो गया। जयपुर से जुड़े असरानी ने अपने संघर्ष, समर्पण और प्रतिभा से सिनेमा में हास्य को नई पहचान दी।

विज्ञापन
Jaipur News: Rising Bollywood Star from Jaipur Passes Away, Former CM Ashok Gehlot Pays Tribute
जयपुर से है असरानी का नाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता असरानी का निधन हो गया। उनका पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। वे एक मध्यमवर्गीय सिंधी परिवार से थे। उनके पिता भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान से जयपुर आ बसे और यहां कालीन की दुकान खोली। असरानी ने बचपन से ही अभिनय में रुचि दिखाई और जयपुर में ही अपने रंगमंचीय सफर की शुरुआत की।

विज्ञापन


जयपुर की न्यू कॉलोनी स्थित सिंधी पंचायत स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने सेंट जेवियर स्कूल और फिर राजस्थान कॉलेज से बीए किया। पढ़ाई के दौरान ही वे जयपुर आकाशवाणी से जुड़ गए, जहां 15 वर्ष की आयु में उन्होंने मेरा मन डोले तन डोले गाने की थीम पर वॉयस टेस्ट दिया था। वे रेडियो पर चोंच नाम से बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुत करते थे, जिसके लिए उन्हें पांच रुपये मिलते थे।
विज्ञापन


जयपुर रंगकर्मियों की मदद से असरानी मुंबई पहुंचे। उनके दोस्तों ने उनके लिए जूलियस सीजर और अब के मोय उबारो जैसे नाटक आयोजित किए, जिनकी कमाई से उन्हें मुंबई जाने का सहारा मिला। असरानी ने 1960 से 1962 तक कलाभाई ठाकोर से अभिनय की बारीकियां सीखीं और 1962 में बड़े सपनों के साथ मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: डूंगरी बांध के विरोध में ग्रामीणों ने मनाई ‘काली दिवाली’, दीये बुझाकर किया ब्लैकआउट

जयपुर के कलाकार बताते हैं कि असरानी ने अपनी सादगी, विनम्रता और समर्पण से बॉलीवुड में हास्य अभिनय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी कला ने उन्हें न सिर्फ एक सफल अभिनेता बनाया, बल्कि भारतीय सिनेमा में हास्य का पर्याय भी बनाया।

जयपुर के रंगकर्मियों के बीच असरानी का एक किस्सा आज भी याद किया जाता है। एमआई रोड पर साइकिल से गुजरते हुए उन्होंने अपने दोस्त से कहा था- “कभी मेरा भी ऐसा ही पोस्टर लगेगा।” यह सपना बाद में सच हुआ और असरानी बॉलीवुड के चमकते सितारे बने।

असरानी ने 11 महीने पहले अजमेर में एक कार्यक्रम में कहा था कि किसी भी देश में सिंधी भिखारी नहीं देखा होगा। सिंधी ने कभी भीख नहीं मांगी, मेहनत की, व्यापार किया, पकौड़े बेचे लेकिन हाथ नहीं फैलाए। उनका जीवन संघर्ष, लगन और आत्मसम्मान की प्रेरक मिसाल बनकर हमेशा याद किया जाएगा।



पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी असरानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शोले में अपने किरदार से पहचान बनाने वाले फिल्म अभिनेता एवं जयपुर के रहने वाले श्री गोवर्धन असरानी के निधन का समाचार दुखद है। फिल्म करियर में उनके द्वारा निभाए गए अनेक किरदारों को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed