फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: RI Pradeep Singh of Shahpura Police Line dies

Jaipur News: शाहपुरा पुलिस लाइन के आरआई प्रदीप सिंह की मौत, राजकीय सम्मान से साथ किया गया दाह संस्कार

Mon, 17 Jun 2024 10:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Jun 2024 10:28 PM IST
सार

कार्डियोफेलियर की शिकायत होने पर उनको जयपुर के प्रसिद्ध शैल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Jaipur News: RI Pradeep Singh of Shahpura Police Line dies
शहीद आरआई प्रदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा पुलिस लाइन में तैनात संचित निरीक्षक आरआई प्रदीप सिंह के अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी अंत्येष्टि आज पैतृक गांव अमरपुरा, झुंझुनू में राजकीय सम्मान के साथ की गई। अंत्येष्टि में शाहपुरा के डिप्टी, थाना प्रभारी, पुलिस लाइन के मेजर सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्हें गार्ड की सलामी देकर पुष्पचक्र अर्पित किया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शाहपुरा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में होने वाले राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के बड़े खाने के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए शाहपुरा पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक आरआई प्रदीप सिंह 13 जून को जयपुर पहुंचे थे। उस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद 14 और 15 जून को जयपुर कोर्ट में ही उनकी पेशी थी। इसी दौरान 15 जून को अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और कार्डियोफेलियर की शिकायत होने पर उनको जयपुर के प्रसिद्ध शैल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


रविवार को देर सायं तक उनका पोस्टमार्टम कराया जा सका और शव को उनके पैतृक गांव अमरपुर जिला झुंझुनू ले जाया गया। वहां सोमवार को सुबह उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से की गई। इस दौरान उनका गार्ड की सलामी भी दी गई तथा उनके पार्थिव शरीर पर शाहपुरा पुलिस की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत्येष्टि में शाहपुरा के पुलिस उपाधीक्षक रमेश तिवारी, शाहपुरा पुलिस थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा, शाहपुरा पुलिस लाइन के मेजर सत्यनारायण चास्टा, पुलिस लाइन के ही एलओ शंभू दयाल मीणा, कांस्टेबल पन्नालाल और कृष्ण गोपाल शाहपुरा से अमरपुरा झुंझुनू पहुंचे। अमरपुरा में शाहपुरा पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक प्रदीप सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी तथा संबल दिया। इनके साथ चिड़ावा के पुलिस उपाधीक्षक विराम चैधरी, सूरतगढ़ के एसएचओ सूरत देव चरण भी मौजूद रहे।


शाहपुरा के पुलिस उप अधीक्षक तिवारी ने बताया कि मृतक प्रदीप सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे और एक भाई मौजूद है। उनके पैतृक गांव अमरपुरा हरियाणा बोर्डर के पास ही पड़ता है। शाहपुरा पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक प्रदीप सिंह के आकस्मिक निधन हो जाने पर आज शाहपुरा पुलिस लाइन शाहपुरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा शाहपुर पुलिस थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों ने जवानों की मौजूदगी में प्रदीप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed