फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News:“Rajasthan Road Safety Drive; 1.33 Lakh People Sensitized, Over 16,000 Speeding Drivers Penalized”

Jaipur News: तेज रफ्तार पर लगाम; 4 दिन में 40 हजार चालान, 163 के लाइसेंस रद्द, 33 वाहन रजिस्ट्रेशन निरस्त

Sat, 08 Nov 2025 09:00 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 08 Nov 2025 09:00 PM IST
सार

राजस्थान में चार दिन में 1.33 लाख लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए। तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर  16 हजार से अधिक चालकों पर चालान हुए, 6500 वाहनों पर कार्रवाई और 400 से अधिक ड्राइवरों को चश्मे बांटे गए। 

विज्ञापन
Jaipur News:“Rajasthan Road Safety Drive; 1.33 Lakh People Sensitized, Over 16,000 Speeding Drivers Penalized”
वाहन चलाकों से समझाइश करते पुलिस कर्मी - फोटो : राजस्थान पुलिस

विस्तार

राजधानी जयपुर के हरमाड़ा में हुए हादसे के बाद राज्य भर में चलाए जा रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान (4 से 18 नवंबर) के तहत खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है।  पुलिस, परिवहन, चिकित्सा और अन्य विभाग समन्वित रूप से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हैं। अभियान के पहले चार दिनों में पुलिस विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की और 40 हजार से ज्यादा वाहन चालकों के चालान किए।  इस अवधि में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 2,949, तेज रफ्तार पर 16,160, गलत दिशा में चलने पर 10,888, खतरनाक तरीके से चलाने पर 1,199, बिना रिफ्लेक्टर पर 2,863 और बिना नंबर प्लेट के 6,269 चालकों के खिलाफ चालान किए गए।

विज्ञापन

हाईवे पर लेन ड्राइविंग का प्रचार
राज्य के विभिन्न राजमार्गों पर एनएच-48 मॉडल के अनुरूप लेन ड्राइविंग सिस्टम को लागू करने के लिए पुलिस जाप्तों द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया। पुलिस टीमों ने लेन अनुशासन सुनिश्चित करने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की।

विज्ञापन

नेत्र जांच और चश्मों का वितरण
चिकित्सा विभाग ने 7 नवंबर तक 2,279 ट्रक और बस चालकों की नेत्र जांच की, जिनमें से 402 को चश्मे वितरित किए गए।

परिवहन विभाग की कार्रवाई
परिवहन विभाग ने 7 नवंबर तक 6,552 वाहनों के चालान किए। इनमें ओवरलोडिंग के 453, मालवाहक वाहनों में यात्री पाए जाने पर 163, अन्य उल्लंघनों पर 4,356 चालान शामिल हैं। यात्री वाहनों में 741 चालान किए गए, जबकि 163 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, 33 वाहन रजिस्ट्रेशन निरस्त और 333 वाहन सीज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुधार और शहरी सफाई कार्य भी जारी
सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सड़कों से झाड़ियाँ हटाने, स्पीड ब्रेकर सुधारने और साइन बोर्ड लगाने का कार्य किया। वहीं, स्थानीय निकाय विभाग ने फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने, रोड लाइट्स दुरुस्त करने और आवारा पशुओं को हटाने जैसे कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed