{"_id":"689dfc1b2e87c944ea0ceff2","slug":"jaipur-news-rajasthan-minister-hemant-meena-accused-of-carrying-tricolor-upside-down-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: उल्टा तिरंगा लेकर चले मंत्री हेमंत मीणा, कांग्रेस ने घेरा; जूली बोले- देश के गौरव के साथ खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: उल्टा तिरंगा लेकर चले मंत्री हेमंत मीणा, कांग्रेस ने घेरा; जूली बोले- देश के गौरव के साथ खिलवाड़
Thu, 14 Aug 2025 08:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:39 PM IST
सार
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया और मंत्री से माफी की मांग की। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा के दौरान एक विवाद खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा पर आरोप लगाया है कि वह यात्रा के दौरान उल्टा तिरंगा लेकर चल रहे थे।
नेता प्रतिपक्ष जूली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह न केवल राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है बल्कि देश के गौरव के साथ खिलवाड़ भी है। उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान करने वाले मंत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए और सवाल किया अब क्या-क्या सहेगा राजस्थान?
ये भी पढ़ें- 'सच्चे योद्धा थे पिता... बेटी ने डुबो दिया नाम', डिप्टी सीएम पर गुढ़ा का तंज, क्यों कही ये बात
विज्ञापन
राजस्थान पीसीसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें हेमंत मीणा तिरंगा यात्रा में तिरंगा लेकर चलते दिख रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि वीडियो में तिरंगा उल्टा फहराया हुआ नजर आ रहा है। पोस्ट में लिखा गया, इन भाजपाईयों को ये तक नहीं पता कि तिरंगा पकड़ते कैसे हैं।
यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि अमर उजाला ने वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है। विपक्ष ने इसे राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार और मंत्री पर सवाल उठाए हैं, वहीं भाजपा की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।