{"_id":"667fe9a76a83fe6e7a012e77","slug":"jaipur-news-rajasthan-education-minister-madan-dilawar-on-tribals-rajkumar-roat-protest-in-banswara-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मदन दिलावर के 'DNA टेस्ट' बयान मामले ने पकड़ा तूल, सांसद राजकुमार रोत समर्थकों के साथ पहुंचे जयपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मदन दिलावर के 'DNA टेस्ट' बयान मामले ने पकड़ा तूल, सांसद राजकुमार रोत समर्थकों के साथ पहुंचे जयपुर
Sat, 29 Jun 2024 04:31 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:31 PM IST
सार
Rajasthan: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा आदिवासी समाज पर दिए गए विवादित बयान पर सियासी पारा हाई है। शिक्षा मंत्री के माफी मांगने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
मदन दिलावर व राजकुमार रोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा के सांसद राजकुमार रोत और उनके समर्थकों ने शनिवार को राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के डीएनए टेस्ट वाले बयान पर विरोध प्रदर्शन किया। अब DNA टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने खुद भारतीय आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत अपने समर्थकों के साथ शनिवार को जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षा मंत्री के सरकारी बंगले पर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें विधानसभा के पास ही रोक दिया। इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
बांसवाड़ा से BAP के सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि भाजपा की सरकार है और उनकी जिम्मेदारी बनती है की ऐसे बयान देने वाले मंत्री को पद से हटाया जाए। आदिवासी भले ही जंगलों में रहता है और आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन DNA के तौर पर कमजोर नहीं है। पूरे समुदाय पर अंगुली उठाने का खामयाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। दरअसल, शिक्षा मंत्री ने कहा था कि उन्हें DNA टेस्ट की जरूरत है, जिससे ये पता चले कि ये हिन्दू है या नहीं। इसी को लेकर सांसद राजकुमार रोत जयपुर में अपने समर्थकों के साथ अमर जवान ज्योति पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन