फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Rajasthan Cracks Down on Tax Evasion: 17 Vehicles Seized, 6 Major Warehouses Sealed in Jaipur

Jaipur News: कर चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: 17 वाहन जब्त, जयपुर के 6 गोदाम सील

Sat, 20 Sep 2025 06:55 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 20 Sep 2025 06:55 AM IST
सार

Jaipur News: राजस्थान में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वाणिज्यिक कर विभाग ने बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे 17 वाहन जब्त किए और जयपुर की 6 ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदाम सील किए। करोड़ों के माल पर टैक्स चोरी का शक, जांच जारी।

विज्ञापन
Jaipur News: Rajasthan Cracks Down on Tax Evasion: 17 Vehicles Seized, 6 Major Warehouses Sealed in Jaipur
छापा सांकेति

विस्तार

राजस्थान में कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाणिज्यिक कर विभाग ने प्रदेशभर में बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे 17 मालवाहक वाहनों को जब्त किया है। साथ ही जयपुर की छह नामी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदाम सील कर दिए गए हैं। मुख्य आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देशन में गठित नौ विशेष प्रवर्तन टीमों ने राज्य के अलग-अलग राजमार्गों पर गुप्त रूप से निगरानी की। तकनीकी सहायता से इन टीमों ने किराना, मार्बल-ग्रेनाइट, ड्राय फ्रूट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जा रहे ट्रकों को रोका। जांच में सामने आया कि इन वाहनों के पास ई-वे बिल या वैध जीएसटी दस्तावेज नहीं थे। जब्त किए गए वाहनों को विभागीय कार्यालयों में खड़ा किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब माल का भौतिक सत्यापन और कर वसूली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विज्ञापन

जयपुर की बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर भी छापेमारी

विभाग ने इस कार्रवाई को विस्तार देते हुए जयपुर के वी.के.आई एरिया और ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित छह प्रमुख ट्रांसपोर्ट कंपनियों— गिल संधु ट्रांसपोर्ट, जड़िया ट्रांसपोर्ट, क्रियाशक्ति, सुनील ट्रांसपोर्ट और पीसीएम कार्गो— के गोदामों पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने दो दिन की जांच में 1,960 पैकेज जब्त किए जिनमें तैयार माल, ड्राय फ्रूट और महंगे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद शामिल थे। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। छापों के दौरान बड़ी मात्रा में लूज पर्चियां और डायरियां भी बरामद की गईं हैं, जिनसे करोड़ों की और कर चोरी का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन

कार्रवाई जारी रहेगी

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई ईमानदार करदाताओं और ट्रांसपोर्टरों को प्रोत्साहित करने के लिए की जा रही है ताकि व्यापारिक माहौल पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बन सके। विभाग ने संकेत दिए हैं कि ऐसी सघन जांच आगे भी पूरे राजस्थान में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed