{"_id":"6649fb888f16e3188e0ced39","slug":"jaipur-news-rajasthan-board-of-secondary-education-12th-result-will-be-released-on-monday-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड; आज जारी होगा सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम, यहां मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड; आज जारी होगा सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम, यहां मिलेगी जानकारी
Mon, 20 May 2024 08:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 May 2024 08:33 AM IST
सार
बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा 12.15 बजे परिणाम जारी करेंगे। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों के परिणाम एक साथ आएंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय का परिणाम आज 20 मई को दोपहर 12.15 बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। परीक्षा में 8 लाख 66 हजार 270 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा। विद्यार्थी परिणाम सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि संभागीय आयुक्त और बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा परिणाम जारी करेंगे। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों के परिणाम एक साथ आएंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा। इसमें कुल 3671 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे।
विज्ञापन
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले results.amarujala.com पर क्लिक करें।
- इसके बाद टॉप राइट में Get Your Result में जाएं।
- यहां अपना नाम, रोल नंबर के साथ अन्य जानकारी भरें।
- इसके बाद मोबाइल फोन और ईमेल में आपको अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।