{"_id":"68335bafeea50e665e0755d3","slug":"jaipur-news-proposal-passed-on-operation-sindoor-in-nda-chief-minister-council-meeting-eknath-shinde-approves-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: NDA मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम भजनलाल ने ऑपरेशन सिंदूर पर रखा प्रस्ताव, शिंदे ने किया अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: NDA मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम भजनलाल ने ऑपरेशन सिंदूर पर रखा प्रस्ताव, शिंदे ने किया अनुमोदन
Sun, 25 May 2025 11:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 25 May 2025 11:34 PM IST
सार
Jaipur News: एनडीए मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। इसका अनुमोदन महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा ने पेश किया प्रस्ताव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनडीए मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका अनुमोदन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। इस प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और भारतीय सेना के साहसिक कार्यों की चर्चा की गई है।
विज्ञापन
एनडीए के सभी दलों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया। इसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवाद के अड्डों को तबाह करने के साहसिक कार्य की प्रशंसा की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- संविधान बचाओ रैली: पूर्व BJP विधायक ने उठाए सवाल, कहा- देश में अब व्यक्ति पूजा, धार्मिक उन्माद और भय का माहौल
विज्ञापन
इस प्रस्ताव में सशक्त भारत, समर्थ भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे कार्यों की भी चर्चा की गई, जिनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए जाने का दावा है।