{"_id":"687a144d00a5e57fee07aaea","slug":"jaipur-news-property-dealer-kidnapped-and-demanded-ransom-of-50-lakhs-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: प्रॉपर्टी कारोबारी को साथियों ने किया अगवा, जंगल में ले जाकर की मारपीट, मांगी 50 लाख फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: प्रॉपर्टी कारोबारी को साथियों ने किया अगवा, जंगल में ले जाकर की मारपीट, मांगी 50 लाख फिरौती
Fri, 18 Jul 2025 03:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 18 Jul 2025 03:00 PM IST
सार
आरोपी उसे रेस्टोरेंट से जबरन उठाकर कार में बंधक बनाकर रामगढ़ के सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसकी पिटाई कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। समय रहते पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पीछा किया और सोनू को सुरक्षित छुड़ा लिया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर में एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। बुधवार शाम को रेस्टोरेंट में बैठे एक प्रॉपर्टी कारोबारी का उसके पूर्व पार्टनर और साथियों ने अपहरण कर लिया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आदर्श नगर थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते कारोबारी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट से उठा ले गए कारोबारी
पुलिस के अनुसार, अपहरण का शिकार हुआ कारोबारी सोनू शर्मा (30) दौसा जिले के लालसोट का निवासी है, जो जयपुर के दुर्गापुरा स्थित महारानी फॉर्म में अपने परिवार के साथ रहता है और प्रॉपर्टी कारोबार करता है। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्त हनी के साथ राजापार्क गली नंबर-4 स्थित एक रेस्टोरेंट में एक क्लाइंट से मिलने गया था।
विज्ञापन
पूर्व पार्टनर ने किया हमला
सोनू शर्मा के अनुसार रेस्टोरेंट में बातचीत के दौरान उसका पूर्व पार्टनर प्रकाश चंद अपने 5-6 साथियों के साथ वहां पहुंचा। आते ही उन लोगों ने कुर्सियों से हमला कर मारपीट शुरू कर दी और जबरन उसे कार में डालकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जोधपुर मंडल में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई ट्रेनें प्रभावित, जानें किन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
चलती कार में पिटाई, फिरौती की मांग
सोनू को कार में बंधक बनाकर लालसोट के रामगढ़ क्षेत्र की ओर ले जाया गया, जहां सुनसान इलाके में लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस दौरान आरोपियों ने 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।
पुलिस ने किया पीछा, अपहरणकर्ता भागे
उधर, सोनू के दोस्त हनी ने अपहरण की सूचना तुरंत उसके परिजनों को दी। परिजनों ने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लोकेशन ट्रेस की और अपहरणकर्ताओं का पीछा शुरू किया। रामगढ़ इलाके में पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपी सोनू को छोड़कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और उनकी तलाश में दबिश दे रही है। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी लेन-देन और पुराने विवाद से जुड़ा माना जा रहा है।