फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Promotion exam will be held for 605 posts of sub-inspectors in the police department

Jaipur News: पुलिस महकमे में उप निरीक्षकों के लिए 605 पदों पर होगी पदोन्नति परीक्षा, चयन बोर्ड का गठन

Sat, 19 Jul 2025 08:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 19 Jul 2025 08:42 AM IST
सार

राजस्थान पुलिस में पदोन्नति का बड़ा अवसर दिया जा रहा है। महकमें में 605 पुलिस निरीक्षकों की पदोन्नति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए चयन बोर्ड का गठन भी कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Jaipur News: Promotion exam will be held for 605 posts of sub-inspectors in the police department
राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा में कार्यरत उप निरीक्षकों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। पुलिस मुख्यालय भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के आईजी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस निरीक्षक (AP/CP) के 605 रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने के लिए योग्यात्मक परीक्षा वर्ष 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। इन पदों में अनुसूचित जाति के लिए 95, अनुसूचित जनजाति के लिए 66 और सामान्य वर्ग के लिए 444 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन


कौन कर सकता है आवेदन
पुलिस अधीक्षक सीआईडी (सीबी) और सदस्य सचिव, चयन बोर्ड लक्ष्मण दास ने बताया कि इस पदोन्नति परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य उप निरीक्षकों से एक अगस्त 2025 की शाम 5:00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम, 1989 के नियम 26 की अनुसूची 01 के कॉलम-6 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार...

विज्ञापन
  • ऐसे उप निरीक्षक जिन्होंने एक अप्रैल 2022 को उप निरीक्षक के रूप में 7 वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हो, वे पात्र होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि उप निरीक्षक स्नातक हैं, तो उनकी पांच वर्ष की लगातार सेवा पूरी होनी चाहिए।


इसके अतिरिक्त कुछ विशेष प्रावधान भी किए गए हैं

  • पुलिस आयुक्तालय जयपुर में वर्ष 2017-18 की प्रक्रियाधीन योग्यात्मक परीक्षा की चयन सूची में शामिल ऐसे सहायक उप निरीक्षक, जिनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है और जिन्होंने उप निरीक्षक पद की पीसीसी उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें भी वर्ष 2022-23 की पुलिस निरीक्षक पद की योग्यात्मक परीक्षा में प्रोविजनल आधार पर सम्मिलित होने की अनुमति दी गई है।
  • सीधी भर्ती के ऐसे उप निरीक्षक, जिन्हें माननीय न्यायालय में दायर रिट याचिका और कानूनी प्रक्रिया के उपरांत नियुक्ति प्रदान कर वरिष्ठता दी जा चुकी है, उन्हें भी उनकी वरिष्ठता क्रम में स्थायीकरण पाने पर वर्ष 2022-23 की पुलिस निरीक्षक पद की योग्यात्मक परीक्षा में प्रोविजनल रूप से सम्मिलित किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां 
उप निरीक्षकों को अपने आवेदन पत्र (प्रपत्र 01 से 06) जिला/यूनिट कार्यालय के माध्यम से एक अगस्त 2025 को शाम 5:00 बजे तक जमा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed