{"_id":"68610b7c613a220e4e0181bb","slug":"jaipur-news-pilot-rajveer-singh-s-mother-passes-away-on-13th-day-of-his-death-family-gripped-by-grief-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: पायलट राजवीर सिंह की मौत के 13वें दिन मां के भी प्राण निकले, परिवार में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: पायलट राजवीर सिंह की मौत के 13वें दिन मां के भी प्राण निकले, परिवार में शोक की लहर
Sun, 29 Jun 2025 03:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 29 Jun 2025 03:33 PM IST
सार
हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए पायलट राजवीर सिंह की मौत के 13वें दिन शनिवार को हार्ट अटैक के कारण उनकी मां की भी मौत हो गई। 15 दिन के भीतर परिवार में दो मौतों के बाद परिजनों को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान की मां विजयलक्ष्मी अपने बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और 13वें दिन उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। लगातार दो बड़ी क्षतियों से परिवार टूट चुका है, मोहल्ले और रिश्तेदारों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजवीर सिंह 15 जून को केदारनाथ में हेलिकॉप्टर उड़ा रहे थे, जब हादसे में उनकी मौत हो गई। इस हादसे में कुल 7 लोगों की जान गई थी। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर हाल ही में प्राइवेट एविएशन कंपनी में पायलट बने थे। दुखद बात यह है कि राजवीर चार महीने पहले ही जुड़वा बेटों के पिता बने थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में गरजे नेता, गहलोत बोले- अंग्रेजों जैसी है भाजपा की नीति
विज्ञापन
हादसे के बाद से राजवीर की 58 वर्षीय मां विजयलक्ष्मी गहरे सदमे में थीं। बेटे की अंतिम क्रियाओं के बाद शुक्रवार को घर पर 12वां रखा गया था। शनिवार को जब वे कॉलोनी के लोगों के साथ बैठी थीं, तभी अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रविवार को सर्वसमाज की ओर से कर्नल राजवीर सिंह के सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसमें नंदी बाबा मंदिर चौक और सड़क का नामकरण कर्नल राजवीर सिंह चौहान के नाम पर करने की घोषणा होनी थी। इसके अलावा तिरंगा यात्रा और श्रद्धांजलि सभा भी रखी जानी थी लेकिन उनकी मां की मौत ने माहौल को फिर से शोकाकुल कर दिया।