फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Nirmala Sitharaman and Haryana CM in state today, noise of election campaign will stop tomorrow

Jaipur News: निर्मला सीतारमण और हरियाणा के सीएम आज राजस्थान में, कल शाम खत्म होगा चुनाव प्रचार का शोर

Tue, 16 Apr 2024 09:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 09:57 AM IST
सार

प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए कल शाम चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा। इससे पहले भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जयपुर आ रही हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: Nirmala Sitharaman and Haryana CM in state today, noise of election campaign will stop tomorrow
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के 12 लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। ऐसे में 17 अप्रैल की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक पार्टियों के पास केवल दो दिन का समय शेष है, ऐसे में तमाम वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाएं हो रही हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर जयपुर पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे जयपुर पहुंचने के बाद वे एयरपोर्ट से सीधे बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचेंगी। वे यहां आयोजित सीए सम्मेलन में भाग लेने के बाद दोपहर 2 बजे वे जेएलएन रोड पर होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेंगी और दोपहर 3 बजे यहीं पर मीडिया से रूबरू होंगी।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री भी करेंगे सभाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज प्रदेश में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने आ रहे हैं। वे आज शाम 4 बजे सीकर लोकसभा क्षेत्र में चौमू बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे जयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने जाएंगे, यहां आमेर की तलाई में उनका जनसभा का कार्यक्रम है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और जयंत चौधरी भी दोपहर 2 बजे अलवर में और शाम 4 बजे खैरथल में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed