{"_id":"665c71934247e817fe0bfd1e","slug":"jaipur-news-naked-body-of-a-woman-found-on-the-roadside-face-crushed-to-hide-her-identity-after-murder-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: सड़क किनारे मिली महिला की निर्वस्त्र लाश, हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए चेहरा कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: सड़क किनारे मिली महिला की निर्वस्त्र लाश, हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए चेहरा कुचला
Sun, 02 Jun 2024 06:50 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:50 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में निवारू लिंक रोड पर मंगलम सिटी के पास सड़क के किनारे एक महिला की चादर में लिपटी हुई निर्वस्त्र लाश मिली है। हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए लाश का चेहरा भी कुचल दिया। पुलिस का मानना है कि महिला को कहीं और मारकर लाश यहां फेंकी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जयपुर के करधनी थाना इलाके में आज दिन-दहाड़े एक महिला की निर्वस्त्र लाश मिली है। सड़क किनारे चादर में लिपटी महिला की लाश की पहचान छुपाने के लिए हत्यारों ने शव का चेहरा भी कुचला दिया। माना जा रहा है कि लाश को कहीं और से चादर में बांधकर यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
एसएचओ वीरेंद्र सिंह का कहना है कि सुबह निवारू लिंक रोड पर मंगलम सिटी के पास सड़क किनारे लगभग 35 साल की एक महिला की लाश पड़ी होने की खबर मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने एफएसएल की मदद से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं।
विज्ञापन
मर्डर के बाद पहचान छुपाने के लिए चेहरे को कुचलकर बिगाड़ दिया गया है और चादर में लाश को लपेटकर किसी गाड़ी में डालकर यहां फेंका गया है। पुलिस ने मृतका की पहचान नहीं होने पर शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ ही हत्यारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि हत्या में दो या दो से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। महिला की लाश निर्वस्त्र हालत में मिली है, इसके चलते दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।