{"_id":"675fff01cbfc5f6cd600dfe6","slug":"jaipur-news-municipal-corporation-seized-the-coaching-center-building-and-also-locked-another-house-nearby-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News : नगर निगम ने सीज की कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग, पास ही बने एक अन्य मकान को भी लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News : नगर निगम ने सीज की कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग, पास ही बने एक अन्य मकान को भी लगाया ताला
Mon, 16 Dec 2024 03:50 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 03:50 PM IST
सार
जयपुर कोचिंग सेंटर में बच्चों के बेहोश होने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोचिंग की बिल्डिंग को सीज कर दिया है। इसके साथ ही पास में बनी एक अन्य बिल्डिंग को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
कोचिंग संस्थान पर ताला लगाती नगर निगम की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोचिंग सेंटर में जहरीली गैस का रिसाव होने के बाद छात्रों के बेहोश होने के मामले में कार्रवाई करते हुए नगर निगम की मानसरोवर जोन की टीम ने कोचिंग की बिल्डिंग को सीज कर दिया है। साथ ही साथ टीम ने पास ही बनी एक पीजी(पेइंग गेस्ट) की बिल्डिंग भी सीज की है।
विज्ञापन
नगर निगम के मानसरोवर जोन के उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा ने बताया कि यह कार्रवाई प्राथमिक जांच और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। जब तक पूरे मामले की जांच नहीं हो जाती, तब तक ये दोनों बिल्डिंग सीज रहेंगी।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर में बच्चों के बेहोश होने के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभागों की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि कोचिंग और पीजी में सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह मामला सामने आने पर शहर में कोचिंग संस्थानों और हॉस्टल्स में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम की कार्रवाई को इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।