Jaipur News: विधायक की राहुल गांधी पर टिप्पणी से सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने PM के खिलाफ की नारेबाजी
सदन में आपदा प्रबंधन के विषय पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर जो टिप्पणी की उसके बाद हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक तैश में आ गए और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा में मंगलवार दिन हंगामेदार रहा। विधानसभा में आपदा प्रबंधन पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर जो टिप्प्णी की उससे कांग्रेसी विधायक आग-बबूला हो गए। शर्मा ने मुंबई हमले की याद दिलाते हुए कहा कि जब हमला हुआ तो कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लड़कियों के साथ पार्टी कर रहे थे। यह खबर अखबारों में छपी हुई है। गुड़गांव में वह देर रात पार्टी कर रहे थे। इसके बाद सदन से बाहर भी उन्होंने इस बात को दोहराया। सदन में कांग्रेस विधायकों ने गोपाल शर्मा के इस बयान पर जबरदस्त विरोध जताया और वेल में आकर जोरदार नारेबाजी कर दी।
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार
बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद बदले हालातों पर शर्मा ने कहा कि देश का नेतृत्व वहां के हालात पर चिंतन मनन कर रहा है, लेकिन जानकारी मिल रही है कि वहां पर तख्तापलट के बाद में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, मंदिरों को तोड़ा जा रहा हैं। ये चिंता की बात है।