फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Major accident averted in Jaipur, CNG tanker pipe broke in Bhankrota; Gas leakage causes panic

Jaipur News: जयपुर में बड़ा हादसा टला, भांकरोटा में सीएनजी टैंकर का पाइप टूटा; गैस रिसाव से मचा हड़कंप

Fri, 06 Jun 2025 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Jun 2025 03:04 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर के भांकरोटा में एक सीएनजी टैंकर का मुख्य पाइप अचानक टूट गया। इससे टैंकर से तेज गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लेकिन प्रशासन की सूझबूझ और तत्पर कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Jaipur News: Major accident averted in Jaipur, CNG tanker pipe broke in Bhankrota; Gas leakage causes panic
भांकरोटा में गैस रिसाव से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टोरेंट कंपनी के एक सीएनजी टैंकर का मुख्य पाइप अचानक टूट गया। इससे टैंकर से तेज गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लेकिन समय पर हुई सूझबूझ और तत्पर कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

 
यह घटना उस स्थान पर हुई, जहां 20 दिसंबर को भीषण अग्निकांड हुआ था, जिससे इलाके की यादें अभी भी ताजा हैं। घटना के वक्त गैस से भरे एक और सीएनजी ट्रक की मौजूदगी से खतरा और बढ़ गया था। लेकिन प्रशासन और ट्रक चालकों ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल ट्रैफिक रुकवाया और स्थिति पर नियंत्रण पाने की दिशा में कदम उठाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tonk News: किरोड़ी के छापों पर पायलट ने किया तीखा वार, बोले- अपनों को ही बेनकाब कर रहे हैं मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन



 
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और जिला कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया। ट्रक चालकों ने प्राथमिक तौर पर कपड़ों से रिसाव रोकने का प्रयास किया और गैस के दबाव में कमी आने पर टैंकर को हाईवे से हटाकर सुनसान स्थान पर ले जाया गया। संपूर्ण जांच के बाद ही यातायात बहाल किया गया।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक का निधन, संघ शक्ति भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखी पार्थिव देह
 
इस घटना में एक बार फिर भांकरोटा अग्निकांड के हीरो राजेंद्र सिंह राठौड़ ने जिम्मेदारी और सतर्कता का परिचय दिया। वे सबसे पहले मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। साथ ही ट्रक चालकों के साथ मिलकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और संभावित खतरे से लोगों को सुरक्षित रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed