फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Madan Rathore gave answer regarding Municipal Chairman Balkishan Jangid

Jaipur News: पालिकाध्यक्ष की भाजपा में एंट्री पर उठे सवाल, जवाब में राठौड़ ने दिया महर्षि वाल्मीकि का उदाहरण

Fri, 13 Sep 2024 07:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 13 Sep 2024 07:40 PM IST
सार

सवालों के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने महर्षि वाल्मीकि का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले के कर्मों को भूलकर सही मार्ग पर चलने वालों को मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Jaipur News: Madan Rathore gave answer regarding Municipal Chairman Balkishan Jangid
पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हाल ही में सांभरलेक के पालिकाध्यक्ष बालकिशन जांगिड़ को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस सदस्यता पर सवाल उठाए गए, तो राठौड़ ने दिलचस्प तुलना करते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आपने महर्षि वाल्मीकि का इतिहास तो पढ़ा ही होगा। वे पहले डाकू थे, लेकिन उन्हें जब ज्ञान का बोध हुआ, तो वे महर्षि बने। इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है?
विज्ञापन


दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके सांभरलेक के पालिकाध्यक्ष बालकिशन जांगिड़ को भाजपा में शामिल किया है। इस कदम पर उठे सवालों के जवाब में राठौड़ ने महर्षि वाल्मिकी का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले के कर्मों को भूलकर सही मार्ग पर चलने वालों को मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन


राठौड़ ने इस मामले पर जोर देते हुए कहा कि कल क्या था, उसे भूल जाओ। हमारे यहां भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है और कानून अपना काम करेगा। अगर किसी को कानून के तहत सजा मिलनी है, तो उसे सजा जरूर मिलेगी। राठौड़ ने स्पष्ट किया कि अगर कोई पहले के पाप छोड़कर आता है और सही मार्ग पर चलता है, तो उसे पुण्य प्राप्ति का अवसर मिल सकता है। हम भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे कोई भी व्यक्ति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed