फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Leader of Opposition Tikaram Julie accused the government of negligence

Jaipur News: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप, पेंशनधारियों को लेकर कही ये बात

Tue, 08 Oct 2024 05:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 08 Oct 2024 05:13 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर प्रदेश की जनता की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से गुजर-बसर करने वाले लोग पेंशन के लिए तरस रहे हैं। 90 लाख पेंशनधारियों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा, जिससे वे गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: Leader of Opposition Tikaram Julie accused the government of negligence
टीकाराम जूली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर प्रदेश की जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि दीपावली का यह त्योहार प्रदेशवासियों के लिए फीका साबित होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से जैसे-तैसे अपना जीवन यापन करने वाली प्रदेश की जनता पेंशन के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिलने से परेशान विद्यार्थी विभाग के चक्कर लगाकर थक गए हैं। उन्होंने कहा कि पालनहार जैसी योजना को भी राज्य सरकार ने वेट एंड वॉच की स्थिति में रखा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनहित की योजनाओं पर राजस्थान सरकार गंभीर नहीं है। सरकार की लापरवाही से 90 लाख पेंशनधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जोकि गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से पेंशनधारियों की राशि जारी करनी चाहिए। भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो यह भी सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे वृद्धजनों, विधवा, दिव्यांगों और कृषक वृद्धजन योजना के लाभार्थियों को उनकी पेंशन के लिए इंतजार न करना पड़े। यह सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने राजस्थान सरकार से मांग  करते हुए कहा कि वह जनहित की इन योजनाओं पर तत्काल ध्यान दें। पेंशनधारियों की राशि जारी करें, ताकि उन्हें आर्थिक संबल मिल सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सरकार की विफलता है कि वह अपने नागरिकों को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कराने में नाकाम साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed