{"_id":"6832ce0c6fcef9100e0fa5e3","slug":"jaipur-news-khachariyawas-slams-sms-over-wrong-blood-transfusion-death-demands-1-crore-compensation-from-cm-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: एसएमएस में गलत ब्लड से महिला की मौत पर भड़के खाचरियावास, सीएम से एक करोड़ की सहायता राशि की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: एसएमएस में गलत ब्लड से महिला की मौत पर भड़के खाचरियावास, सीएम से एक करोड़ की सहायता राशि की मांग
Sun, 25 May 2025 01:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 25 May 2025 01:30 PM IST
सार
गलत ब्लड चढ़ाने से महिला की मौत के बाद कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रतापसिंह खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पीड़ित के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मंत्री प्रताप खाचरियावास सिंह ने एसएमएस अस्पताल में गलत ब्लड चढ़ाने से एक महिला की मौत के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बांदीकुई के नौजवान सचिन शर्मा की गलत ब्लड चढ़ाने से मौत हो गई थी। बीते सवा साल में इस तरह की तीन मौतें हो चुकी हैं। इसके लिए राजस्थान की सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को तुरंत प्रभाव से एसएमएस का दौरा करना चाहिए क्योंकि एसएमएस अस्पताल में ना दवाई मिल रही है, ना जांच हो रही है लेकिन गलत ब्लड चढ़ाने से मौतें जरूर हो रही हैं। पहले कभी एसएमएस अस्पताल का नाम हुआ करता था लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है, एसएमएस के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ये केवल भ्रष्टाचार और लापरवाही का अस्पताल बनकर रह गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में सामने आए कोरोना के मरीज, डॉक्टर बोले- घातक नहीं है वेरिएंट
राजस्थान के मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार को तुरंत प्रभाव से गलत ब्लड चढ़ाने से मौत की वेदी चढ़ी महिला के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता देकर मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने चाहिए।
खाचरियावास ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। गलत ब्लड चढ़ाने से सवा वर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई है, महिला की मौत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है, मुख्यमंत्री तुरंत प्रभाव से अस्पताल का दौरा करें और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता प्रदान करें।