{"_id":"6832b017c764d3524a070b6e","slug":"rajasthan-news-corona-patients-found-in-jaipur-jodhpur-udaipur-doctors-said-the-variant-is-not-fatal-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में सामने आए कोरोना के मरीज, डॉक्टर बोले- घातक नहीं है वेरिएंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में सामने आए कोरोना के मरीज, डॉक्टर बोले- घातक नहीं है वेरिएंट
Sun, 25 May 2025 11:22 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 25 May 2025 11:22 AM IST
सार
देश भर में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रही है। राजधानी जयपुर सहित जोधपुर और उदयपुर में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि डरने की जरूरत नहीं है, यह वेरिएंट खतरनाक नहीं है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शनिवार को राजस्थान के कई जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें राजधानी जयपुर, जोधपुर, उदयपुर शामिल हैं। हालांकि इस बार यह वेरिएंट कम घातक है। इसलिए चिकित्सकों ने सलाह दी है कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों के साथ यह 5 से 7 दिन में वापस चला जाता है।
विज्ञापन
कोरोना की एंट्री केरल से हुई। इसके बाद यह महाराष्ट्र में फैला और अब यह राजस्थान में भी आ गया। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों की सघन जांच शुरू हो गई है। जोधपुर एम्स में इसके 4 मरीज मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये चारों मरीज यहां पहले से इलाज के लिए भर्ती थे। कोरोना संक्रमित मरीजों में भोपालगढ़ के 38 वर्षीय पुरुष, फलौदी का 11 वर्षीय बच्चा, अजमेर की 12 वर्षीय लड़की और कुचामन डीडवाना का 5 माह का बच्चा शामिल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Love Affair And Crime: पांच माह लिव-इन में रहा कपल, अब युवती का शव JCB ने गड्ढे से खोद निकाला; युवक हिरासत में
विज्ञापन
राजधानी के एसएमएस अस्पताल में भी कोरोना के मरीज मिले हैं, वहीं एक मरीज उदयपुर में मिला है। जानकारी के अनुसार जयपुर व उदयपुर में कोरोना के मरीजों का वेरिएंट नया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ध्रुव चौहान ने कहा कि लोगों को जे.एन. 1 स्वरूप से घबराने की जरूरत नहीं है, जो ओमिक्रॉन बीए 2.86 में हुए बदलाव से उत्पन्न हुआ है और जो भारत में प्रचलित प्रमुख कोविड-19 स्वरूप है। यह जानलेवा नहीं है। ज्यादातर मरीज इसमें घर पर ही ठीक हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत नहीं आ रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन