फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Income Tax raids JKJ Jewellers, information of Hawala business found with cash worth crores

Jaipur News: जेकेजे ज्वेलर्स पर आयकर विभाग की छापेमारी, करोड़ों की नकदी समेत हवाला कारोबार की मिली

Fri, 03 May 2024 12:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 03 May 2024 12:57 PM IST
सार

आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेकेजे ज्वेलर्स पर छापेमारी करे हुए भारी मात्रा में नकदी और हवाला से जुड़ी जानकारियां बरामद की है। विभाग देश भर के तीन राज्यों में ज्वेलर्स से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
Jaipur News: Income Tax raids JKJ Jewellers, information of Hawala business found with cash worth crores
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बड़े कारोबारी समूह JKJ Jewellers पर आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई में भारी नकदी और हवाला से जुड़े लेनदेन के सबूत मिले हैं। देश भर के तीन राज्यों में आयकर विभाग ज्वेलर्स समूह से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई कर रहा है। इनमें करीब 20 से अधिक ठिकानों पर बीते 3 दिनों से कार्रवाई जारी है। छापेमारी की इस कार्रवाई में विभाग को 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी मिल चुकी है, साथ ही कारोबार समूह की हवाला कारोबार से जुड़ी वॉट्सऐप चैट बरामद होने की जानकारी भी सामने आ रही है।

विज्ञापन


सर्च से शुरू हुई यह कार्रवाई भारी नकदी, हवाला और अघोषित संपत्ति के दस्तावेज बरामद होने के बाद अब सीजर में बदल चुकी है। नकद बरामदगी के साथ-साथ 8 लॉकरों में 45 करोड़ मूल्य के सोने और चांदी मिले हैं, जिनका हिसाब नहीं मिला है। इतना ही नहीं, 100 किलो से अधिक सोने के स्टॉक का भी जांच में हिसाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


हार्डडिस्क में डेटा बरामद

आयकर विभाग को मिली हार्डडिस्क से जोशी ग्रुप का बेहिसाब नकद लेनदेन का डेटा बरामद किया गया है साथ ही 10 करोड़ रुपये के अघोषित कारोबार के सबूत भी मिले हैं। समूह की ओर से कंपनियों में पेश की गई फर्जी शेयर पूंजी का भी जिक्र आया है। रियल एस्टेट प्लाटों की बिक्री में भी बेहिसाब नकदी के सबूत मिले हैं। विभाग द्वारा दिल्ली, कोलकाता और जयपुर में यह कार्रवाई लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed