फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: IAS Rajpurohit Appointed as Director in Department of Economic Affairs on Central Deputation

Jaipur News: आर्थिक मामलात विभाग के निदेशक बने आईएएस राजपुरोहित, केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर मिली जिम्मेदारी

Fri, 21 Mar 2025 07:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 07:46 AM IST
सार

आईएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर आर्थिक मामलात विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है। डीओपीटी ने उनकी 5 साल की प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी है। वे वर्तमान में कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: IAS Rajpurohit Appointed as Director in Department of Economic Affairs on Central Deputation
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है। वे अब आर्थिक मामलात विभाग में निदेशक पद पर कार्यभार संभालेंगे। गुरुवार को केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए आदेश जारी किए हैं। इसके तहत वे 5 वर्षों तक प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।

विज्ञापन


डीओपीटी द्वारा जारी आदेश में राजस्थान के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उन्हें कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार प्रकाश राजपुरोहित को तीन सप्ताह के भीतर नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।
विज्ञापन


प्रकाश राजपुरोहित की नई नियुक्ति केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलात विभाग में हुई है। यह विभाग नीतिगत फैसलों और वित्तीय सुधारों में अहम भूमिका निभाता है। राजपुरोहित को यहां निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वे वित्तीय नीतियों, योजनाओं और आर्थिक सुधारों से जुड़े कार्यों को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश राजपुरोहित वर्तमान में कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे जयपुर कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed