{"_id":"660790dabd7ebef4a40179f5","slug":"jaipur-news-home-minister-amit-shah-will-come-to-jaipur-tomorrow-a-road-show-will-be-held-in-sikar-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: गृहमंत्री अमित शाह कल जयपुर आएंगे, कोर कमेटी की बैठक के बाद शाम को सीकर में होगा रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: गृहमंत्री अमित शाह कल जयपुर आएंगे, कोर कमेटी की बैठक के बाद शाम को सीकर में होगा रोड शो
Sat, 30 Mar 2024 09:41 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 09:41 AM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। जयपुर में कोर कमेटी की बैठक के बाद वे सीकर रवाना होंगे, जहां उनका रोड शो होगा।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल जयपुर आ रहे हैं। वे यहां भाजपा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे और उसके बाद सीकर रवाना हो जाएंगे। सीकर में उनका रोड शो होगा।
विज्ञापन
जयपुर के जवाहर सर्कल स्थित एक होटल में शाह जयपुर, धौलपुर, नागौर, दौसा, चुरू, झुंझुनू और करौली लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद वे सीकर रवाना हो जाएंगे। शाम चार बजे सीकर में शाह का रोड शो होगा। इसके बाद वे प्रमुख समाजों के प्रतिनिधियों की बैठक भी लेंगे।
विज्ञापन