{"_id":"6909c95de68175421002c066","slug":"jaipur-news-high-voltage-drama-at-100-feet-man-rescued-safely-after-two-hours-of-effort-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: 100 फीट की ऊंचाई पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: 100 फीट की ऊंचाई पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा
Tue, 04 Nov 2025 03:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 04 Nov 2025 03:07 PM IST
सार
शराब के नशे में एक युवक सौ फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस ने उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन
सौ फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोहामंडी स्थित पेट्रोल पंप के पास जीओ कंपनी का करीब 100 फीट ऊंचा टॉवर है। सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ गया और टॉवर की चोटी पर पहुंचकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी हरकतें देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाइश दी लेकिन युवक बार-बार ड्रामा करता रहा और नीचे आने से इंकार करता रहा। थक-हारकर पुलिस ने हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड को बुलाया, जिसके करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kota News: पान मसाला विज्ञापन पर फिर विवाद, सलमान खान को कोर्ट का नोटिस, 27 नवंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन
नीचे उतरते समय युवक बार-बार कहता रहा- जैसे चढ़ा हूं, वैसे ही उतर जाऊंगा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझाइश कर फायर ब्रिगेड की मदद से उसे नीचे लाया। इस दौरान भीड़ को हटाने में भी पुलिस को मेहनत करनी पड़ी।
पुलिस के अनुसार युवक को आमतौर पर लम्बू नाम से जाना जाता है। वह ट्रकों पर छोटा-मोटा काम करता है और अक्सर शराब के नशे में लोगों के सामने स्टंट करता है। भीड़ जुटते ही वह हंगामा करने लगता है। बताया गया कि जनवरी और सितंबर में भी ये युवक नशे की हालत में इसी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था और नशा उतरने पर खुद ही नीचे आ गया था। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे हवालात में भी डाल दिया था।
मंगलवार को भी वह शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ गया था। पुलिस ने उसे राउंडअप कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक का शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर ड्रामा करना आम बात हो गई है, जिससे क्षेत्र में कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है।