फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Government gave gifts to women on International Women's Day

Jaipur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस; सरकार ने महिलाओं को दिए तोहफे, निशुल्क बस यात्रा के साथ दीं ये सुविधाएं

Thu, 07 Mar 2024 06:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 07 Mar 2024 06:08 PM IST
सार

आठ मार्च को की जाने वाली नि:शुल्क बस यात्रा पर खर्च होने वाली राशि का पुनर्भरण वित्त विभाग की ओर से किया जाएगा। इसी प्रकार पुलिस भर्ती में महिलाओं के आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ा कर 33 प्रतिशत करने की स्वीकृति वित्त विभाग की ओर से दी गई है।

विज्ञापन
Jaipur News: Government gave gifts to women on International Women's Day
दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं का सशक्तीकरण करने और बालकों के स्वस्थ, सुपोषित और शिक्षित भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस हेतु राज्य सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम मजबूती से उठाए गए हैं।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से 8 मार्च को महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सौगात देने के साथ ही पुरातत्व विभाग के तहत स्मारक एवं संग्रहालय में महिलाओं तथा बालिकाओं को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। महिलाओं द्वारा 8 मार्च को की जाने वाली नि:शुल्क बस यात्रा पर खर्च होने वाली राशि का पुनर्भरण वित्त विभाग की ओर से किया जाएगा। इसी प्रकार पुलिस भर्ती में महिलाओं के आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ा कर 33 प्रतिशत करने की स्वीकृति वित्त विभाग की ओर से दी गई है। 
विज्ञापन


दस हजार स्कूटी वितरण को स्वीकृति
महिलाओं एवं बालिकाओं को सबल और सक्षम बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बालिकाएं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें इसके लिए उच्च शिक्षा में पढ़ने वाली बालिकाओं को दस हजार स्कूटी वितरित करने की स्वीकृति भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडो प्रोत्साहन योजना
लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से अब प्रदेश में बालिकाओं को जन्म से ही आर्थिक आर्थिक संबल मिलेगा। जिससे उनको स्वस्थ, सुरक्षित शिक्षित विकास के समुचित अवसर मिल सकें। लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बालिका का जन्म होने पर उसे एक लाख रुपये का सेविंग बांड दिया जाएगा। 

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी को स्वीकृति
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में अब तक दी जा रही पांच हजार की राशि में ₹1500 की बढ़ोतरी की गई है। अब इस राशि को ₹6500 कर दिया गया है।

प्ले स्कूल जैसी विकसित होकर 365 आंगनबाड़ी बनेंगी 'आदर्श आंगनबाड़ी'
निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत राज्य के 365 सामन्य आंगनबाड़ियों को प्ले स्कूल के जैसे विकसित कर आदर्श आंगनबाड़ी बनाने के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। उक्त  आदर्श आंगनबाड़ियों में प्ले स्कूल जैसी समस्त आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रत्येक आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर लगभग पांच लाख रुपये व्यय किया जाएगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की स्वीकृति
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनों के मानदेय में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि की स्वीकृति दी गई है। बढ़ा हुआ 10 प्रतिशत मानदेय अप्रैल माह से शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष में मिलना शुरू हो जाएगा।

अविवाहित महिलाएं बन सकेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका
राज्य में पहली बार ऐतिहासिक निर्णय लिया जाकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर अविवाहित महिलाओं के लिए भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का रास्ता खोलते हुए सभी विवाहित एवं अविवाहित महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय सेवा के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगी।

6204 मिनी आंगनबाड़ी क्रमोन्नत
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवाएं के सुदृढ़ीकरण के लिए 6204 मिनी आंगनबाड़ियों को क्रमोन्नत कर मुख्य आंगनबाड़ी बनाए जाने की स्वीकृति दी गई है। इससे प्रदेश में मां और बच्चों को राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से मिल सकेगा।

आंगनबाड़ी सहायिकाओं की होगी भर्ती
उक्त क्रमोन्नत आंगनबाड़ियों पर 6204 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की मानदेय सेवा में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दी गई है। 

साथिनों को अनुभव में वरीयता
राज्य में जो साथिन दो वर्ष की कार्य निरंतरता का अनुभव रखती हैं उन्हें भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु आवेदन करने पर अनुभव में वरीयता दिए जाने की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए उन्हें बोनस में चार अंक दिए जाएंगे, जिससे मानदेय सेवा में उनका चयनित होना और आसान होगा। 

क्रमोन्नत आंगनबाड़ी एक मार्च से संचालित
उक्त क्रमोन्नत आंगनबाड़ियों को एक मार्च 2024 से शुरू कर दिया गया है।

3 साल में 11 लाख बनेंगी लखपति दीदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए देश में चल रही लखपति दीदी योजना के अंतर्गत प्रदेश में वर्तमान में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों में से दो लाख 80 महिलाएं एवं उनके परिवार एक लाख से अधिक की वार्षिक आमदनी कर रहे हैं। इस योजना को गति प्रदान करते हुए आगामी तीन वर्षों में 11 लाख परिवारों की आय को एक लाख वार्षिक तक बढ़ाने के कार्य किया जा रहा है।


महिला सुरक्षा को प्राथमिकता
राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। राज्य के 1024 पुलिस थानों में महिला डेस्क की स्थापना। प्रत्येक जिले में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन। लाडली सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं के विरुद्ध होने वाली छेड़छाड़ की रोकथाम और अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed