{"_id":"65da29c5e31d30d10c020836","slug":"jaipur-news-gopal-sharma-said-rahul-gandhi-and-kejriwal-should-be-taken-on-a-trip-together-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: गोपाल शर्मा बोले- राहुल गांधी और केजरीवाल को एक साथ यात्रा पर निकालना चहिए, दोनों का मन लगा रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: गोपाल शर्मा बोले- राहुल गांधी और केजरीवाल को एक साथ यात्रा पर निकालना चहिए, दोनों का मन लगा रहेगा
Sat, 24 Feb 2024 11:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:10 PM IST
सार
बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि राहुल के बचपने और बचकानी हरकतों से भाजपा की राजस्थान में 25 सीटों पर लोकसभा सीटों पर जीत पुख्ता हुई है।
विज्ञापन
विधायक गोपाल शर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सिविल लाइंस से भाजपा के विधायक गोपाल शर्मा ने राहुल गांधी की राजस्थान में प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा से पहले उन पर तीखा हमला बोला है। गोपाल शर्मा ने कहा कि जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बयान दे रहे हैं और देश में तुष्टीकरण, अराजकता, विद्वेष फैलाने का काम कर रहे हैं उससे लगता है कि वो भारत जोड़ो यात्रा पर नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक गोपाल शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि जहं जहं पैर पड़े राहुल के, तहं तहं बंटाधार। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को साकार करने में मददगार साबित हो रही है। वो विधानसभा चुनावों में भी एक यात्रा राजस्थान से निकाल चुके हैं जिसका नतीजा यह हुआ कि राजस्थान से कांग्रेस सरकार की विदाई हो गई। और अब राहुल के के बचपने और बचकानी हरकतों से बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा से भाजपा की राजस्थान में 25 सीटों लोकसभा सीटों पर जीत पुख्ता हो गई है।
विज्ञापन
राहुल जिस तरह का मैसेज फेला रहे हैं, उनको लगता होगा कि वो अपने हिसाब से अच्छा ही बोल रहे होंगे लेकिन हकीकत यह है कि उनके बचपने वाले बयान और बचकानी हरकतें देश के प्रतिकूल देश को तोड़ने का माहौल बनाने में भूमिका निभा रहे हैं, वो राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहे हैं।
यही कारण है कि आज केन्द्र में जिस तरह कांग्रेस कमजोर हो रही है खुद उनकी मुखिया सोनिया गांधी के लिए लोकसभा चुनाव के लिए कोई सुरक्षित सीट नहीं बची है इसलिए उन्हें राजस्थान से राज्यसभा में भेजना पड़ा है।
गौरतलब है कि मणिपुर से मुबंई के लिए निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय यूपी में हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा अब 25 फरवरी को राजस्थान के धौलपुर जिले में पहुंचेगी। जहां फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी आयोजित की जाएगी। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।