फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News Gehlot said - Gandhi philosophy trainee is the biggest capital of the state

Jaipur: CM गहलोत बोले- गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी राज्य की सबसे बड़ी पूंजी; देश में बढ़े सत्य और अहिंसा का भाव

Tue, 01 Aug 2023 06:56 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 01 Aug 2023 06:56 PM IST
सार

प्रदेश के मुुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में शांति और अहिंसा विभाग के राजस्थान गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी सम्मेलन भाग लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर कहा कि देश में सत्य, अहिंसा और शांति का भाव बढ़े।

विज्ञापन
Jaipur News Gehlot said - Gandhi philosophy trainee is the biggest capital of the state
कार्यक्रम में शिरकत करते गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला सभागार में शांति और अहिंसा विभाग के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के तनाव भरे माहौल में महात्मा गांधी जी के संदेशों का बड़ा महत्व है। उनके मूल्यों एवं सिद्धांतों पर चलकर ही शांति व अहिंसा की स्थापना संभव है। हमें इसी राह पर आगे बढ़ते हुए लोकतंत्र को अधिक मजबूत बनाना होगा। साथ ही हम सभी को मिलकर देश की प्रगति में अहम भूमिका निभानी होगी।  

विज्ञापन


गहलोत ने मंगलवार को बिड़ला सभागार में शांति और अहिंसा विभाग के राजस्थान गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के जरिए हर व्यक्ति को प्रशिक्षण देने का कारवां अब रुकना नहीं चाहिए। गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। ये प्रशिक्षणार्थी राजस्थान के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में सत्य, शांति और अहिंसा की भावना बढ़े। इसी सोच पर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।    
विज्ञापन


'सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ का अध्ययन हर व्यक्ति के जीवन में जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति और अहिंसा से ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा कायम रह सकता है। यही हमारी संस्कृति का मूल आधार भी है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को गांधीजी के विचारों से जुड़ना चाहिए। गांधीजी की जीवनी ‘सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ का अध्ययन हर व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए। विश्व के कई देशों में तनावपूर्ण माहौल है, लेकिन भारतीय संविधान में गांधीजी की भावना निहित होने से भारत आज भी अखंड और मजबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति एवं अहिंसा विभाग बनाने वाला एकमात्र राज्य
गहलोत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के संदेश घर-घर में पहुंचाने की दिशा में देश में पहली बार राजस्थान में शांति एवं अहिंसा विभाग खोला गया। विभाग द्वारा गांधी दर्शन प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को गांधीजी के सिद्धांतों से अवगत कराया जा रहा है। इन्हीं का नतीजा है कि आज युवा वर्ग गांधीजी के बताए रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जयपुर में गांधी संग्रहालय भी अपनी तरह का विशिष्ट संग्रहालय बन रहा है। जहां गांधी जीवन और उनके कार्यों को जानने के अवसर मिलेंगे। इसी कड़ी में महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज, जिला शांति और अहिंसा प्रकोष्ठ भी आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही विधानसभा में गांधी वाटिका न्यास, जयपुर विधेयक-2023 पारित हुआ। इसके जरिए भी गांधी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे गांधी दर्शन के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर में पहुंचाएंगे। इससे पात्र व वंचितों को लाभ सुनिश्चित हो सके।



बिड़ला सभागार में कार्यक्रम
बिड़ला सभागार में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, शांति एवं अंहिसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज के निदेशक प्रो. बी.एम. शर्मा, गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, गांधीवादी मनोज ठाकरे, विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल सहित उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर और कोटा संभाग से आए प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। सभागार में बुधवार केा जोधपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed