{"_id":"67838b6d3e7891bf8008c911","slug":"jaipur-news-five-day-state-level-youth-festival-concludes-11-youth-honored-with-youth-icon-award-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News : पांच दिनी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन, 11 युवाओं को 'यूथ आइकन अवॉर्ड' से सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News : पांच दिनी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन, 11 युवाओं को 'यूथ आइकन अवॉर्ड' से सम्मानित किया
Sun, 12 Jan 2025 02:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:59 PM IST
सार
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आज पांच दिन से चल रहे युवा महोत्सव का समापन हो गया। समारोह में 11 युवाओं को 'यूथ आइकन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल मंत्री समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन आज हुआ। इस समापन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और राज्य मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई उपस्थित थे।
विज्ञापन
समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, कला, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 युवाओं को 'यूथ आइकन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। जयपुर से प्रिंस तिवाड़ी और तनु प्रजापत, झुंझुनू से पूजा शर्मा और वंशिका शर्मा, नागौर से नितेश कुमार शर्मा, अजमेर से गौरी माहेश्वरी समेत अन्य युवा इस सूची में शामिल थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "स्वामी विवेकानंद ने सिखाया कि हमारे अंदर अद्भुत शक्ति है, जिसे पहचानना बेहद जरूरी है। उनका संदेश था- 'उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो।' युवाओं की मेहनत और संकल्प ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।" मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 'युवा साथी केंद्र' का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
समारोह में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि नई शिक्षा नीति और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने राजस्थान को "राइजिंग स्टेट" बताते हुए युवाओं के लिए रोजगार और स्किलिंग के नए अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं और गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। इस महोत्सव ने राजस्थान की युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाने का अवसर दिया।