फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Father-son duped a foreign woman of Rs 6 crore by selling fake jewellery

Jaipur News: चांदी में सोने की पॉलिश चढ़ाकर विदेशी महिला से 6 करोड़ की ठगी, पिता-पुत्र की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 11 Jun 2024 08:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Jun 2024 08:08 PM IST
सार

विदेशी महिला को सोने की पॉलिश वाली चांदी की ज्वेलरी को 6 करोड़ रुपये में बेचकर फरार पिता-पुत्र की तलाश में जयपुर पुलिस जुटी हुई है। आरोपियों के एक साथी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Jaipur News: Father-son duped a foreign woman of Rs 6 crore by selling fake jewellery
जयपुर में विदेशी महिला से 6 करोड़ की ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में एक विदेशी महिला से 6 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। यहां की एक ज्वैलरी शॉप में अमेरिकी महिला से छह करोड़ के नकली गहने बेचकर ठगा गया। महिला की शिकायत पर जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अमेरिकी दूतावास की मदद से जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से ही आरोपी दुकानदार और उसका बेटा फरार हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ठगी का शिकार अमेरिकी महिला का नाम चेरिश है। शिकायत में विदेशी महिला ने बताया कि उसने जयपुर के मनाक चौक थाना इलाके के जौहरी बाजार स्थित एक दुकान से खरीदारी की थी। महिला ने बताया कि गहने खरीदने के बाद वो अमेरिका लौट गई थी। वहां अप्रैल में एक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ तो उसने वहां खरीदे हुए गहने दिखाए। वहां से पता चला कि ये नकली हैं।
विज्ञापन


पीड़ित महिला चेरिश इसके बाद तुरंत जयपुर वापस आई उसने दुकान मालिक रजेंद्र सोनी और उसके बेटे गौरव से जब बात की शिकायत की तो उन्होंने गहने नकली होने की बात से इनकार किया। उन्होंने महिला की बात नहीं मानी। परेशान विदेशी महिला चेरिश ने इसके बाद 18 मई को दुकान मालिकों के खिलाफ मनाक चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं दुकान मालिकों ने भी चेरिश के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चेरिस ने दूतावास से मदद की गुहार लगाई। दूतावास के दखल के बाद पुलिस भी हरकत में आई और जांच शुरू की। जांच में सारा मामला खुल गया। जांच में दुकानदारों का फर्जीवाड़ा सामने आया। फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही दोनों ज्वेलरी शॉप मालिक पिता-पुत्र फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। वहीं नंद किशोर ने ज्वेलरी की असलियत का फर्जी सर्टिफिकेट तैयार किया था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (उत्तर) बजरंग सिंह शेखावत के अनुसार आरोपियों ने विदेशी महिला को सोने की पॉलिश वाली चांदी की ज्वेलरी 6 करोड़ में बेची थी। आरोपियों ने एक फर्जी सर्टिफिकेट भी तैयार कर महिला को यकीन दिला दिया की बेची गई ज्वैलरी असली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed