फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Drone-Based Artificial Rain Trial in Ramgarh Fails Due to Crowd and Network Glitch

Jaipur News: रामगढ़ में ड्रोन से कृत्रिम बारिश का पहला प्रयास नाकाम, भीड़ के शोर और नेटवर्क ने रोकी उड़ान

Tue, 12 Aug 2025 05:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 05:09 PM IST
सार

रामगढ़ बांध इलाके में आज ड्रोन के जरिये कृत्रिम बारिश की कवायद चल रही है, जिसमें पहला प्रयास सफल नहीं हो पाया। दरअसल इसे देखने के लिए पहुंची भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क बिजी हो गया और ड्रोन जमीन पर ही रुक गया।
 

विज्ञापन
Jaipur News: Drone-Based Artificial Rain Trial in Ramgarh Fails Due to Crowd and Network Glitch
कृत्रिम बारिश देखने रामगढ़ पहुंची भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के रामगढ़ बांध इलाके में आज सरकार और प्राइवेट कंपनी के सहयोग से ड्रोन से कृत्रिम बारिश करवाने का प्रयोग चल रहा है। इसमें पहला प्रयास विफल हो गया है। यहां ड्रोन के जरिए कृत्रिम बारिश होती देखने के लिए भारी भीड़ आ गई, जिससे मोबाइल नेटवर्क बिजी हो गया। इसके चलते ड्रोन का जीपीएस सिस्टम ने भी ठीक से काम नहीं किया और प्रयोग के दौरान ड्रोन जमीन पर ही रुक गया। इसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजनी पड़ीं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: artificial rain in rajasthan: रामगढ़ बांध में आज होगा ड्रोन के जरिए क्लाउड सीडिंग कर क्रत्रिम बारिश का प्रयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


कृत्रिम वर्षा करवाने का प्रयोग कर रही कंपनी एक्सेल-1 के चीफ क्लाइमेट इंजीनियर डॉ. एन साई रेड्डी ने बताया कि आज ड्रोन को 400 फीट तक उड़ाया जाएगा लेकिन बादलों की रेंज काफी ऊपर बताई जा रही है। इसके चलते प्रयोग में परेशानी हो रही है। इधर ड्रोन उड़ाने से पहले रामगढ़ बांध में वैज्ञानिकों ने विधिवत पूजा-अर्चना और हवन कार्यक्रम करके कृत्रिम बारिश के सफल होने की कामना की।

अमेरिका और बेंगलुरु की कंपनी करेगी प्रयोग 

अमेरिका और बेंगलुरु की कंपनी जैनेक्स एआई कृषि विभाग के साथ मिलकर यह प्रयोग करेगी। इस प्रयोग के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सभी विभागों से मंजूरी मिल चुकी है। कृषि विभाग, मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने जुलाई में ही मंजूरी दे दी थी। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन से भी अनुमति प्राप्त हो चुकी है। वैज्ञानिकों की टीम कई दिनों से जयपुर में है। वे लगातार ड्रोन से कृत्रिम बारिश का परीक्षण कर रहे हैं। अब तक देश में प्लेन से क्लाउड सीडिंग की जाती रही है। ड्रोन से छोटे इलाके के सीमित दायरे में होने वाला यह पहला प्रयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed