फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Driver becomes doctor in Jaipuria hospital gives injections to patients video goes viral

Jaipur News: जयपुरिया अस्पताल में ड्राइवर बना डॉक्टर, मरीजों को इंजेक्शन लगाए, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज

Wed, 23 Oct 2024 04:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Oct 2024 04:13 PM IST
सार

अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने कहा कि मामला गंभीर है। अस्पताल में किसी भी गैर-चिकित्सकीय स्टाफ को इलाज करने की अनुमति नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी चालक नाहर सिंह को तुरंत सेवा से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Driver becomes doctor in Jaipuria hospital gives injections to patients video goes viral
वीडियो वायरल होने पर आरोपी चालक पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी के जयपुरिया अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की गैरमौजूदगी में अस्पताल के डॉक्टर का ड्राइवर मरीजों का इलाज कर रह था। यह घटना तब चर्चा में आई जब अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का इलाज करते हुए ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्राइवर नाहर सिंह को मरीजों को इंजेक्शन लगाते और दवाइयों की सलाह देते हुए दिख रहा है। यह स्थिति और भी चौंकाने वाली तब हो गई जब यह पता चला कि नाहर सिंह जयपुरिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल का ड्राइवर था। वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


डॉक्टर ने दी सफाई, ड्राइवर को हटाया  
मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश मंगल ने कहा कि मामला गंभीर है। अस्पताल में किसी भी गैर-चिकित्सकीय स्टाफ को इलाज करने की अनुमति नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद नाहर सिंह को तुरंत सेवा से हटा दिया गया है। डॉ. मंगल ने यह भी स्पष्ट किया कि नाहर सिंह उनका निजी ड्राइवर नहीं था, बल्कि एंबुलेंस के ड्राइवर के तौर पर नाइट ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटी का गठन, होगी कड़ी कार्रवाई
अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा विभाग भी इस घटना को गंभीरता से ले रहा है, अधीक्षक से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली कि इस दौरान किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं हुई, अन्यथा मामला और बिगड़ सकता था। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आमजन के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed