फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Dowry harassment put pregnant woman on ventilator, case filed against husband and sisters-in-law

Jaipur News: दहेज प्रताड़ना ने गर्भवती को वेंटिलेटर पर पहुंचाया, पति और ननदों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 05 May 2025 03:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 05 May 2025 03:53 PM IST
सार

दहेज प्रताड़ना के एक मामले में एक गर्भवती के साथ बेरहमी से की गई मारपीट के चलते वह फिलहाल वेंटिलेटर पर है। परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग के चलते गर्भवती के पति और उसकी बहनों ने उसके साथ मारपीट की है।

विज्ञापन
Jaipur News: Dowry harassment put pregnant woman on ventilator, case filed against husband and sisters-in-law
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी जयपुर से दहेज प्रताड़ना का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सुभाष चौक थाना क्षेत्र के नाकस इलाके में नवविवाहिता नासेरा के साथ उसकी ससुराल वालों ने ऐसी बर्बरता की कि अब वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। नासेरा गर्भवती है और वर्तमान में निम्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नासेरा की शादी नवंबर 2023 में आदिल नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति आदिल और उसकी बहनें रेहाना और समीना नासेरा पर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर में NEET परीक्षा 2025 में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार; यह सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के भाई जावेद के अनुसार गर्भावस्था के दौरान भी उसकी बहन को बेरहमी से पीटा गया। जब उसकी हालत बिगड़ गई, तो परिजन उसे कई अस्पतालों में ले गए लेकिन सभी ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। आखिरकार उसे निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

मामले की शिकायत महिला थाना जयपुर उत्तर में दर्ज कराई गई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति आदिल और उसकी बहनों रेहाना व समीना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी के नेतृत्व में जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed