फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: District union officials opened front against Vaibhav

Jaipur: वैभव के खिलाफ जिला संघ के पदाधिकारी; नांदू बोले- गहलोत की तानाशाही का नतीजा है बेटे का इस्तीफा

Tue, 27 Feb 2024 06:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 27 Feb 2024 06:48 PM IST
सार

नागौर जिला संघ के सचिव राजेंद्र सिंह नांदू ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने  RCA को तालिबान बना दिया था।

विज्ञापन
Jaipur News: District union officials opened front against Vaibhav
नागौर जिला संघ के सचिव राजेंद्र सिंह नांदू। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद भी वैभव गहलोत की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। अब वैभव के खिलाफ जिला संघ के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नागौर जिला संघ के सचिव राजेंद्र सिंह नांदू ने जयपुर में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने RCA को तालिबान बना दिया था। उन्होंने अपने बेटे को RCA अध्यक्ष बनाने के लिए जमकर तानाशाही मचाई थी। उसी का नतीजा है कि आज मजबूरन उनके बेटे को इस्तीफा देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में क्रिकेट के बुरे दिन शुरू हो गए थे। कांग्रेस सरकार ने गलत तरीके से जिला संघों के खिलाफ एडहॉक कमेटी बनाई। इसका दुष्परिणाम तो आना ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने पांच साल तक वैभव गहलोत और कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष किया। सरकार बदलने के बाद वैभव गहलोत पांच मिनट भी संघर्ष नहीं कर पाए। उनके साथ जिला संघों के पदाधिकारी होने चाहिए थे। आज की तारीख में एक भी पदाधिकारी वैभव गहलोत के साथ नहीं खड़ा हुआ है।

33 जिला क्रिकेट संघ में से तीन भी वैभव के साथ नहीं
राजेंद्र सिंह नांदू ने कहा कि समय का चक्र घूमता है। वैभव गहलोत जिस तरीके से आए थे, उसी तरीके से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा है। प्रदेश के 33 जिला क्रिकेट संघ में से तीन भी वैभव के साथ नहीं रहे। अपने कार्यकाल के दौरान वैभव गहलोत जिन साथियों से 24 घंटे घिरे रहते थे। उन्हीं लोगों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर साइन तक कर लिए। जब वैभव गहलोत को पता चला कि अपने ही मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं, तब मजबूरन उन्होंने खुद इस्तीफा दे दिया।

नांदू ने कहा कि वैभव गहलोत ने रामेश्वर डूडी के खिलाफ क्या हालात पैदा किए थे। वह राजस्थान की जनता से छिपा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed