फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Deputy Chief Minister Diya Kumari celebrated Rakshabandhan with soldiers

Jaipur News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सैनिकों संग मनाया रक्षाबंधन, बोलीं- हमारे देश का गर्व है हमारी सेना

Sat, 09 Aug 2025 04:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 09 Aug 2025 04:05 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दक्षिण-पश्चिमी कमांड मुख्यालय में रक्षाबंधन का पर्व सैनिकों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह और जवानों को राखी बांधी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।

विज्ञापन
Jaipur News: Deputy Chief Minister Diya Kumari celebrated Rakshabandhan with soldiers
कमांड मुख्यालय पहुंची उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज दक्षिण-पश्चिमी कमांड मुख्यालय में रक्षाबंधन का पर्व सैनिकों के साथ मनाया। इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिमी कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी गई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'हमारी सेवा के लिए जो बलिदान और समर्पण हमारे जवान करते हैं, वह सर्वोपरि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अनेक अवसरों पर हमारे सैनिकों के बीच त्योहार मनाते हैं और उनसे ही मैंने यह प्रेरणा ली है।' उन्होंने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि 'देश के लिए इस अभियान में हमारी सेना ने जो साहसिक कार्य किया, वह अविस्मरणीय है। हर समय हमारी सेना दुश्मन के सामने मजबूती से खड़ी रहती है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। केंद्र सरकार ने सेना को निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता दी, जो एक महत्वपूर्ण फैसला था। इसी कारण आज हमारा देश सुरक्षित है और हम सभी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed