{"_id":"661296b3dc2c9b902c02778d","slug":"jaipur-news-defense-minister-rajnath-singh-held-public-meetings-in-bikaner-and-jhunjhunu-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: रक्षा मंत्री बोले- कांग्रेस का स्वभाव है विरोध करना; मंदिर बन गया, अब एक देश-एक चुनाव पर होगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: रक्षा मंत्री बोले- कांग्रेस का स्वभाव है विरोध करना; मंदिर बन गया, अब एक देश-एक चुनाव पर होगा जोर
Sun, 07 Apr 2024 06:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बीकानेर/झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बीकानेर/झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 07 Apr 2024 06:23 PM IST
सार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीकानेर और झुंझुनू में भाजपा प्रत्याशियों अर्जुन राम मेघवाल और शुभकरण चौधरी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उनके विरोधी स्वभाव पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते राजस्थान दौरे पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सभाओं का सिलसिला जारी है। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रदेश का दौरा किया। राजनाथ सिंह ने बीकानेर और झुंझुनू में जनसभा की। इस दौरान रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षामंत्री 12 बजे बीकानेर में लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल के लिए वोट की अपील की। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे पिलानी में झुंझुनूं से लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज पर हमला करते हुए कहा कि एक वो समय था जब देश को विदेशों से हथियार खरीदने पड़ते थे। वहीं, आज एक नया भारत आपके सामने है। अब भारत खुद हथियार बना रहा है। कोलायत में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नये भारत के साथ-साथ राजस्थान की पहचान भी बदल गई है। अब घड़े पर घड़ा रखकर जाती महिला से राजस्थान की पहचान नहीं होगी। अब हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं। ये आधुनिक और समर्थ भारत है, जिसे दुनिया देख रही है।
अब देश में एक ही चुनाव होने चाहिए
रक्षामंत्र ने इस दौरान देश में एक चुनाव की बात भी उठाई। उन्होंने कहा कि देश में अब देश में एक ही चुनाव होने चाहिए। इससे देश के धन और संसाधनों की बचत होगी। कांग्रेस की तो आदत है हर बात का विरोध करने की। मजाक उड़ाने की। प्रधानमंत्री ने पहल की है कि एक देश में एक चुनाव हों। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई। ये कमेटी अपनी रिपोर्ट वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप चुकी है। कांग्रेस तो विरोध करती है और करती रहेगी। कांग्रेस तो राम मंदिर को लेकर भी मजाक बनाती थी। कहती थी कि 'मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे' अब क्या... अब तो हमने राम मंदिर भी बना दिया है।
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
जनसभा के बाद रक्षामंत्री ने जयपुर में प्रेसवार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। अब अन्य देश भी मानने लगे हैं कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश का भविष्य उज्ज्वल है। प्रधानमंत्री मोदी दूर तक सोचते हैं।
25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए
जयपुर में रक्षामंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा है। वहीं कांग्रेस की गारंटियों पर खुद कांग्रेस के लोगों को ही भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में अवसर भी बढ़े हैं और आय भी। पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।