{"_id":"679df426d984b22bf30c4d80","slug":"jaipur-news-customs-department-arrested-two-female-passengers-coming-from-bangkok-at-jaipur-airport-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जयपुर एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी, कस्टम्स टीम ने बैंकॉक से आई दो महिलाओं को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जयपुर एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी, कस्टम्स टीम ने बैंकॉक से आई दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
Sat, 01 Feb 2025 03:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 01 Feb 2025 03:45 PM IST
सार
जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों महिलाओं को NDPS कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
DRI अधिकारियों की खुफिया जानकारी के आधार पर जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट संख्या FD 130 से आई दो महिला यात्रियों को लगभग 6 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) के साथ पकड़ा। कस्टम्स अधिकारियों ने दो महिला यात्रियों के ट्रॉली बैग से लगभग 6 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया। जब्त किए माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
नशे की तस्करी से जुड़ी दोनों युवतियों को कस्टम्स ने गिरफ्तार करके दिनांक 01.02.2025 को NDPS कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां से माननीय न्यायालय के आदेश के बाद दोनों महिला आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि 10 दिन पहले भी राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), जयपुर ने हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) की तस्करी के मामले में एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन