{"_id":"65f5b397752ffd803d09d93a","slug":"jaipur-news-cp-joshi-claims-victory-on-all-25-seats-in-the-state-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: सीपी जोशी ने किया प्रदेश में सभी 25 सीटों पर जीत का दावा, बोले- अबकी बार मोदी सरकार 400 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: सीपी जोशी ने किया प्रदेश में सभी 25 सीटों पर जीत का दावा, बोले- अबकी बार मोदी सरकार 400 पार
Sat, 16 Mar 2024 08:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Mar 2024 08:28 PM IST
सार
सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की तैयारी पूरी है। हर बूथ पर बढ़त मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को परिवार मानकार काम किया है। मां भारती के वैभव को बढ़ाने के लिए क्षण-क्षण लगा दिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा कार्यालय में आचार संहिता की घोषणा होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत का दावा किया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, जबकि कांग्रेस नेता विहीन, नेतृत्व विहीन और बिखरी हुई है। भाजपा के मजबूत नेतृत्व के कारण कई पार्टियों के नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली और यह सिलसिला लगातार जारी है। एक तरफ वो राजनीतिक पार्टियां हैं, जो एक परिवार को देश मानती हैं। दूसरी तरफ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो देश को परिवार मानकर गरीब कल्याण से लेकर किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के उत्थान के लिए काम किया।
विज्ञापन
दस वर्षों में मां भारती के वैभव को बढ़ाने के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण लगा दिया। इसी का नतीजा है कि आज देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास है, इसी विश्वास के चलते फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार जन-जन का नारा बन गया है। राजस्थान के हर बूथ पर भाजपा को बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि दूसरी सरकारों ने 60 साल देश की जनता को सिर्फ वादे और नारे ही दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधान सेवक बनकार काम किया और गरीब के दर्द को समझा। मोदी सरकार में रेलवे और हाईवे से लेकर ग्रामीण विकास तक हर क्षेत्र में विकास विकास हुआ। कई ऐसे काम हुए जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी, कश्मीर से धारा 370 हटी और अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ, जिसमें प्रभू रामलला विराजमान हुए। ये सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास संभव है। प्रदेश की जनता ने देखा है कैसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक लूट और झूठ का शासन चलाया। जनहित के मुद्दों पर राजनीति की। अंतिम छह माह में जनता को खोखली योजनाओं से लुभाने का प्रयास किया। दूसरी तरफ भाजपा की डबल इंजन सरकार है, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहले दिन से जनहित के मुद्दों पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया। 450 रुपये में गैंस सिलेंडर, किसान सम्मान निधि और पेंशन में बढ़ोतरी, पेपर लीक के आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन, अपराधों पर नियंत्रण एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया साथ ईआरसीपी एवं यमुना जल समझौता जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए।