फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Contract workers united at Martyr Memorial to protest against contract system

Jaipur News: शहीद स्मारक में एकजुट हुए ठेकाकर्मी; सीएम से की ठेका प्रथा खत्म करने के लिए नोटिफिकेशन की मांग

Thu, 14 Mar 2024 03:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 14 Mar 2024 03:33 PM IST
सार

विरोध में उतरे ठेकाकर्मियों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि सरकार एक आदमी की तनख्वाह पर 15 हजार खर्च कर रही है और कर्मियों के पास पैसा पहुंचा है सिर्फ पांच हजार।

विज्ञापन
Jaipur News: Contract workers united at Martyr Memorial to protest against contract system
ठेका प्रथा के विरोध में बैठे कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 6 लाख से भी ज्यादा ठेके पर लगे हुए कर्मचारी आज  सैकड़ों की संख्या में जयपुर में शहीद स्मारक पर अपनी मांग मनवाने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी आखिरी बजट घोषणा में ठेका प्रथा को समाप्त किया था। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उस ठेका प्रथा को समाप्त करते हुए नियम पर जल्दी से जल्दी नोटिफिकेशन जारी करें। ठेका कर्मियों का कहना है कि ठेका प्रथा को राजस्थान से सदा के लिए समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेका कर्मियों ने अपना दर्द अमर उजाला के साथ साझा करते हुए बताया कि सरकार 15000 रुपये एक आदमी की तनख्वाह ठेकेदार को देती है, जबकि उनके हाथ में कट-कट के 5000 पहुंचते हैं। इतना ही नहीं ये पांच हजार रुपये भी कई महीनों के इंतजार के बाद उनके पास आते हैं। 

इतना ही नहीं कई ठेका कर्मियों की तनख्वाह आज भी 3820 रुपये है। उनकी मांग है कि सरकार ठेका प्रथा को खत्म करें और इनको संविदा के ऊपर नौकरी करने का अवसर दे। इनका कहना है कि सरकार को इसके लिए कोई भी ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे, क्योंकि जितना पैसा सरकार ठेकेदार को दे रही है। उतने ही पैसे में उनकी तनख्वाह निकल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed